सुनीता पांडे
देवउठनी एकादशी के दिन हमें कई नियमों का पालन करना चाहिए और गलत काम करने से बचना चाहिए।
इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने की लंबी अवधि के बाद योग निद्रा से बाहर आते हैं।
इसलिए इस दिन भगवान के गुण गाएं और भगवान का अनादर न करें।
इस दिन दोपहर के समय सोना नहीं चाहिए, इससे भगवान विष्णु का अपमान होता है।
इस दिन चावल खाना वर्जित है, इसलिए एकादशी के दिन चावल नहीं खाना चाहिए।
साथ ही इस दिन मांस या शराब का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
देवउठनी एकादशी के दिन घर में किसी भी तरह का कलह या झगड़ा नहीं होना चाहिए।
देवउठनी एकादशी के दिन किसी के बारे में बुरे विचार नहीं रखने चाहिए।
देवउठनी एकादशी के दिन किसी के बारे में बुरे विचार नहीं रखने चाहिए।
तुलसी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है इसलिए इस दिन भूलकर भी तुलसी के पत्ते न तोड़ें, इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी नाराज हो जाते हैं।