फोन बेचने से पहले करें ये 8 काम

सिमरन सिंह

पुराना फोन बेचने से पहले सावधान!

फोन बेचने से पहले ये 8 जरूरी काम नहीं किए, तो बैंक अकाउंट और पर्सनल डेटा खतरे में पड़ सकता है।

Source: Pinterest

जल्दबाजी पड़ सकती है भारी

नया फोन खरीदने के बाद कई लोग पुराना मोबाइल बेच देते हैं या एक्सचेंज कर देते हैं। लेकिन डेटा डिलीट किए बिना ऐसा करना बड़ा जोखिम बन सकता है।

Source: Pinterest

सबसे पहले लें डेटा बैकअप

फोन की फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट्स, डॉक्यूमेंट्स और जरूरी फाइल्स का क्लाउड या कंप्यूटर में बैकअप जरूर लें।

Source: Pinterest

Google Pay, PhonePe तुरंत हटाएं

फोन बेचने से पहले Google Pay, PhonePe, Paytm और नेट बैंकिंग ऐप्स से लॉगआउट करें और उन्हें डिलीट कर दें।

Source: Pinterest

UPI और कार्ड डिटेल्स हटाना न भूलें

सेव किए गए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और UPI अकाउंट को फोन से पूरी तरह हटा दें ताकि कोई गलत इस्तेमाल न कर सके।

Source: Pinterest

सोशल मीडिया अकाउंट करें लॉगआउट

WhatsApp, Facebook, Instagram, Telegram और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स को फोन से लॉगआउट करना बेहद जरूरी है।

Source: Pinterest

Gmail और ईमेल अकाउंट हटाएं

फोन में मौजूद Gmail या अन्य ईमेल अकाउंट्स को रिमूव करें। इससे आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी।

Source: Pinterest

Google Account और Apple ID जरूर हटाएं

Android यूजर्स Google Account और iPhone यूजर्स Apple ID को डिवाइस से हटाना बिल्कुल न भूलें।

Source: Pinterest

SIM और Memory Card निकालें

फोन बेचने से पहले सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड निकाल लें। इनमें आपका महत्वपूर्ण डेटा और कॉन्टैक्ट्स मौजूद हो सकते हैं।

Source: Pinterest

आखिर में करें Factory Reset

Android: Settings > System > Reset Options

iPhone: Settings > General > Transfer or Reset iPhone

फैक्ट्री रीसेट के बाद आपका डेटा फोन से पूरी तरह हट जाएगा और प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी।

Source: Pinterest

100% चार्ज होने के बाद कहा जाता है करंट? जाने वजह

Swipe Up