प्रीति शर्मा
रक्तदान करने जा रहे हैं तो हमेशा पर्याप्त नींद लेकर जाना चाहिए।
नींद की कमी की वजह से चक्कर, थकान, ब्लैकआउट जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
खाली पेट कभी भी रक्तदान नहीं करना चाहिए। इससे शरीर को नुकसान होता है।
रक्तदान से पहले और बाद में शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है।
पर्याप्त मात्रा में नींबू पानी, जूस या तरल पदार्थ पीना चाहिए। इससे कमजोरी नहीं आती है।
रक्तदान के तुरंत बाद किसी भी तरह का भारी काम या जिम नहीं जाना चाहिए।
अगर आपको सर्दी, खांसी या बुखार है तो रक्तदान नहीं करना चाहिए।
इसके अलावा रक्तदान करते समय सेहत से जुड़ी जानकारी के बारे में छुपाना नहीं चाहिए।