Karwa Chauth Necklace Ideas: नेकलाइन के हिसाब से चुनें हार, चोकर से लेकर रानी हार तक ऐसे निखरेगा आपका लुक

रीता राय सागर

स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ चोकर

दिल के आकार वाली नेकलाइन के साथ कुंदन, पोल्की या गोल्ड चोकर खूबसूरत लगता है। यह गले के पास ज्वेलरी को उभारता है और फेस्टिव लुक को रिच बनाता है।

नेकलेस आइडिया | Source: Pinterest

डीप राउंड नेक पर रानी हार

गहरी गोल नेकलाइन के साथ लंबा रानी हार या पेंडेंट नेकलेस चुनें। गले और नेकलाइन के बीच का खाली हिस्सा खूबसूरती से भर जाएगा।

नेकलेस आइडिया | Source: Pinterest

स्क्वेयर नेक के साथ टेंपल नेकलेस

चौकोर नेकलाइन के साथ ऐसा नेकलेस चुनें जो कॉलरबोन के आसपास अच्छी तरह बैठे। टेंपल ज्वेलरी या चौड़े डिजाइन वाला गोल्ड नेकलेस ट्रेडिशनल अंदाज देगा।

नेकलेस आइडिया | Source: Pinterest

V-नेक ब्लाउज के साथ पेंडेंट

V-शेप नेकलाइन के साथ उसी आकार में नीचे की ओर आता पेंडेंट या लंबा नेकलेस चुनें। इससे नेकलाइन की बनावट उभरती है और लुक बैलेंस लगता है।

नेकलेस आइडिया | Source: Pinterest

बोट नेक के साथ लेयर्ड हार

बोट नेक ब्लाउज में गले के पास जगह कम होती है। ऐसे में बहुत ऊंचे चोकर के बजाय मध्यम लंबाई का लेयर्ड नेकलेस चुनें, जो नेकलाइन के नीचे खूबसूरती से दिखे।

नेकलेस आइडिया | Source: Pinterest

हाई नेक ब्लाउज के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स

हाई नेक ब्लाउज में गले पर पहले से काफी कवर रहता है। ऐसे में भारी हार पहनने के बजाय बड़े झुमके या स्टेटमेंट ईयररिंग्स चुनें। चाहें तो बहुत पतली लंबी चेन भी पहन सकती हैं।

नेकलेस आइडिया | Source: Pinterest

वाइड नेकलाइन के साथ पर्ल चोकर

चौड़ी नेकलाइन के साथ पर्ल चोकर या छोटा स्टेटमेंट नेकलेस खूबसूरत लगेगा। पेस्टल साड़ी या हल्के रंग के सूट के साथ यह स्टाइल खास तौर पर एलिगेंट दिखता है।

नेकलेस आइडिया | Source: Pinterest

सिंपल नेकलाइन पर डबल लेयर हार

अगर ब्लाउज की नेकलाइन सिंपल है, तो दो लेयर वाला कुंदन या गोल्ड नेकलेस आपके लुक को एलीवेट करेगा। बड़े हार के साथ झुमके हल्के रखें, ताकि ज्वेलरी ओवरडन न लगे।

नेकलेस आइडिया | Source: Pinterest

बंद गले के ब्लाउज पर लंबा हार

बंद गले के ब्लाउज के साथ लंबा रानी हार या पेंडेंट नेकलेस पहनें। गले के पास जगह कम होने के कारण लंबा हार बेहतर बैलेंस बनाता है। अगर ब्लाउज पर हैवी कढ़ाई है, तो सिंपल डिजाइन चुनें।

नेकलेस आइडिया | Source: Pinterest

हार चुनने का गोल्डन रूल

करवा चौथ पर नेकलेस ऐसा चुनें जो ब्लाउज की नेकलाइन, साड़ी की कढ़ाई और आपके चेहरे के अनुपात के साथ मेल खाए। अगर हार भारी है, तो बाकी ज्वेलरी को थोड़ा हल्का रखें।

नेकलेस आइडिया | Source: Pinterest

Korean Hair Spa at Home: घर पर कैसे करें कोरियन हेयर स्पा? सॉफ्ट और शाइनी बालों के लिए जानें 10 स्टेप्स

Swipe Up