रीता राय सागर
सिंपल साड़ी के साथ एम्ब्रॉयडरी या ब्रोकेड वाला हाई नेक ब्लाउज पहनें। यह खासतौर पर प्लेन सिल्क, शिफॉन और जॉर्जेट साड़ी के साथ खूबसूरत लगता है। इसके साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहनें।
अगर साड़ी में थोड़ा मॉडर्न टच चाहती हैं तो बैकलेस डोरी ब्लाउज चुनें। इसकी डोरी में छोटे टैसल या मोती लगवाकर इसे और खूबसूरत बना सकते हैं।
साड़ी के साथ पफ स्लीव्स ब्लाउज पहनकर क्लासिक और फेमिनिन लुक पा सकती हैं। छोटी या एल्बो लेंथ पफ स्लीव्स को प्लेन कॉटन, सिल्क और लिनेन साड़ी के साथ पेयर करें।
सिंपल साड़ी के साथ कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज पहनें। इसकी स्ट्रक्चर्ड फिटिंग और पैनल डिजाइन साड़ी को इंडो-वेस्टर्न अंदाज देते हैं। इसे साटन, जॉर्जेट या शिफॉन साड़ी के साथ पहनें।
दिवाली की शाम के लिए मिरर वर्क ब्लाउज अच्छा है। छोटे या बड़े शीशों की कढ़ाई वाला ब्लाउज प्लेन साड़ी में भी चमक ला देता है।
शर्ट स्टाइल या कॉलर नेक ब्लाउज साड़ी को एक अलग अंदाज देता है। इसे प्लेन कॉटन, लिनेन या सिल्क साड़ी के साथ पहनें।
अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो केप स्टाइल ब्लाउज चुनें। इसके ऊपर लगा हल्का फ्लोई फैब्रिक साड़ी को ड्रामेटिक लुक देता है। इसे सिंपल और कम बॉर्डर वाली साड़ी के साथ पहनें।
यह ब्लाउज सिंपल साड़ी के साथ क्लासी लगता है। इसकी नेकलाइन को लेस, पाइपिंग या हल्की एम्ब्रॉयडरी से सजाया जा सकता है।
ब्लाउज की स्लीव्स या बैक पर लगे टैसल और फ्रिंज इसे खास बनाते हैं। प्लेन साड़ी के साथ इस तरह का ब्लाउज पहनें और बाकी एक्सेसरीज को सिंपल रखें।
हल्की फ्लोरल, थ्रेड या जरी एम्ब्रॉयडरी सिंपल साड़ी को भी खास बनाती है। इसे प्लेन शिफॉन, साटन या सिल्क साड़ी के साथ पहनें और लुक को स्टेटमेंट ईयररिंग्स से पूरा करें।