रीता राय सागर
बाजार जाने से पहले तय कर लें कि कितना खर्च करना है। त्योहार की भीड़ और ऑफर्स देखकर बजट से बाहर न जाएं।
गोल्ड ज्वेलरी लेते समय बीआईएस हॉलमार्क और 6 अंकों का एचयूआईडी जरूर चेक करें। साथ ही बिल लेना न भूलें।
चांदी के सिक्के, बर्तन या ज्वेलरी खरीदते समय शुद्धता, वजन और हॉलमार्किंग की जानकारी लें।
पीतल, तांबा या स्टील के बर्तन खरीदते समय उनकी मोटाई, फिनिशिंग और उपयोगिता जांचें। सिर्फ डिजाइन देखकर न खरीदें।
गोल्ड ज्वेलरी की कीमत में मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क भी जुड़ते हैं। खरीदने से पहले पूरा ब्रेकअप समझ लें।
खरीदारी के बाद बिल में वजन, शुद्धता, कीमत, मेकिंग चार्ज और टैक्स की जानकारी जरूर चेक करें।
छूट या फ्री गिफ्ट के चक्कर में जल्दबाजी न करें। अलग-अलग दुकानों पर कीमत और शर्तों की तुलना करें।
ज्वेलरी खरीदते समय पूछें कि भविष्य में उसे बदलने या बेचने पर क्या शर्तें लागू होंगी। पॉलिसी लिखित में लें या बिल में मेंशन हो।
बाजार में पर्स, मोबाइल और खरीदे हुए सामान का ध्यान रखें। पेमेंट करते समय सही राशि और दुकानदार की जानकारी चेक कर लें।
बिल, हॉलमार्क की जानकारी, वारंटी कार्ड और ऑनलाइन पेमेंट की रसीद सुरक्षित रखें। आगे कभी भी ये काम आ सकते हैं।