प्रीति शर्मा
किसी भी शुभ काम या परीक्षा पर जाने से पहले दही-चीनी खिलाना भारत में बहुत आम है।
अगर काली बिल्ली रास्ता काट जाए तो लोग वहीं रुक जाते हैं। ये काफी लोग मानते हैं।
बच्चों को कान के पीछे या माथे पर काजल का टीका लगाया जाता है ताकि उसे बुरी नजर से बचा सकें।
घर या दुकान के बाहर नींबू और सात मिर्ची लटकाना अलक्ष्मी को दूर रखने का उपाय माना जाता है।
अगर घर की छत पर कौआ बोलता है तो माना जाता है कि घर में कोई मेहमान आने वाला है।
कांच का टूटना अपशकुन माना जाता है। वहीं सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगाया जाता।
घरों में चप्पल का उल्टा होना अशुभ माना जाता है जो परिवार में तनाव, झगड़ा और नुकसान ला सकता है।
रात को नाखून काटना और शनिवार को लोहा खरीदना अशुभ माना जाता है।