सुनीता पांडे
नारियल पानी में पोटेशियम, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट और अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
नारियल पानी एक बेहतरीन पेय है, लेकिन आप जरूरत से ज्यादा नारियल पानी पीते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं।
नारियल पानी स्वीट ड्रिंक नहीं है, लेकिन इसमें कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की मात्रा अधिक होने के कारण डायबिटीज के रोगियों को इससे परहेज करना ही बेहतर होगा।
Beautiful curly haired woman drinking a coconut water at the beach
अधिक मात्रा में नारियल पानी पीने से दस्त की समस्या हो सकती है। इसमें मौजूद पोटैशियम की अधिक मात्रा दस्त का कारण बनती है।
स्वस्थ आहार के अलावा सीमित मात्रा में नारियल पानी पीने से पेट फूलने की समस्या से बचाव होगा।
नारियल पानी में अधिक मात्रा में मौजूद पोटैशियम किडनी को प्रभावित कर सकता है।
नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा अधिक होने के कारण इसके अधिक सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है।
Disclaimer: कृपया इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को लागू करने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श लें। नवभारत मीडिया किसी भी जानकारी को लेकर कोई दावा नहीं कर रहा है।