Chocolate Brown Makeup: इस सीजन छाया चॉकलेट ब्राउन, ट्राई करें ये 6 लिप शेड्स और मेकअप लुक

रीता राय सागर

चॉकलेट ब्राउन मेकअप है ट्रेंड में

ब्राउन अब सिर्फ लिपस्टिक का रंग नहीं रहा। कोकोआ लिप्स से लेकर चॉकलेट आईज और मोचा चीक्स तक, इस सीजन ब्राउन पैलेट ब्यूटी लुक्स हर मौके के लिए ट्रेंडिंग है।

ब्राउन मेकअप | Source: Pinterest

कोको ब्राउन लिप्स

हल्का कोको ब्राउन शेड रोजाना के मेकअप में भी आसानी से यूज किया जा सकता है। इसे ज्यादा शार्प लगाने के बजाय थोड़ा ब्लर्ड रखें, जिससे होंठों पर सॉफ्ट और नैचुरल लुक आए।

ब्राउन मेकअप | Source: Pinterest

डार्क चॉकलेट लिप्स से बोल्ड लुक

अगर आपको डार्क लिपस्टिक पसंद है तो डीप चॉकलेट ब्राउन शेड ट्राई करें। बाकी चेहरे पर हल्का मेकअप रखें, ताकि पूरे लुक में होंठों पर ज्यादा ध्यान जाए।

ब्राउन मेकअप | Source: Pinterest

ब्लैक नहीं, ब्राउन स्मोकी आईज

ब्लैक स्मोकी आईज की जगह चॉकलेट और एस्प्रेसो ब्राउन शेड्स आंखों को खूबसूरत बनाएंगे।ब्राउन आईशैडो को आंखों के बाहरी कोने पर अच्छी तरह ब्लेंड करके सॉफ्ट स्मोकी इफेक्ट दें।

ब्राउन मेकअप | Source: Pinterest

मोचा न्यूड लिप्स

बहुत डार्क ब्राउन लिपस्टिक नहीं लगाना चाहती हैं तो मोचा न्यूड शेड चुनें। ब्राउन लिप लाइनर के साथ हल्की न्यूड-ब्राउन लिपस्टिक लगाकर नैचुरल और सॉफ्ट लुक पाया जा सकता है।

ब्राउन मेकअप | Source: Pinterest

ब्राउन मेकअप और गुलाबी ब्लश

पूरे चेहरे को ब्राउन टोन में रखने के बजाय गालों पर सॉफ्ट रोजी या गुलाबी ब्लश लगाएं। ब्राउन लिप्स और आंखों के साथ गुलाबी ब्लश चेहरे को फ्रेश और खिला हुआ दिखाएंगे।

ब्राउन मेकअप | Source: Pinterest

एस्प्रेसो ब्राउन आईज

अगर आपको स्मोकी आई बहुत ज्यादा ड्रामेटिक लगता है, तो एस्प्रेसो ब्राउन आईलाइनर इस्तेमाल करें। इसे ऊपरी लैश लाइन पर लगाकर थोड़ा स्मज करें। इससे आंखें उभरी हुई दिखेंगी।

ब्राउन मेकअप | Source: Pinterest

मोनोक्रोम लुक

ब्राउन लिपस्टिक, ब्राउन आईशैडो और हल्के ब्रॉन्ज्ड चीक्स को एक साथ इस्तेमाल करके मोनोक्रोम लुक तैयार करें। ब्राउन के अलग-अलग शेड्स चुनने से मेकअप ज्यादा बैलेंस्ड और खूबसूरत नजर आएगा।

ब्राउन मेकअप | Source: Pinterest

ग्लॉसी चॉकलेट लिप्स

चॉकलेट ब्राउन लिपस्टिक के ऊपर हल्का क्लियर या ब्राउन टोन वाला ग्लॉस लगाएं। इससे होंठों पर चमक आएगी और डार्क ब्राउन शेड थोड़ा सॉफ्ट और ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आएगा।

ब्राउन मेकअप | Source: Pinterest

चॉकलेट ब्राउन मेकअप लुक

चॉकलेट ब्राउन लिपस्टिक, सॉफ्ट ब्राउन स्मोकी आईज, गुलाबी ब्लश और हल्की ग्लोइंग स्किन को बैलेंस करके पूरा लुक तैयार करें। आप अपनी पसंद के हिसाब से इसे हल्के से लेकर बोल्ड तक क्रिएट कर सकती हैं।

ब्राउन मेकअप | Source: Pinterest

Nath Design: त्योहारों में नथ से पाएं ट्रेडिशनल और रॉयल लुक, ये 8 डिजाइंस खूबसूरती में लगाएंगे चार चांद

Swipe Up