प्रीति शर्मा
क्या आपने कभी सुना है कि लोग जेल जाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं।
दरअसल चीन में एक ऐसी ही जेल है जहां पर लोग पैसे देने के लिए भी तैयार हैं।
असल में यह एक वेट लॉस बूट कैंप है जिसके सख्त नियमों के कारण इसे फैट जेल कहा गया है।
यहां 28 दिनों का स्पेशल फिटनेस प्रोग्राम होता है जहां कैदियों को मिलिट्री जैसी ट्रेनिंग दी जाती है।
अंदर जाने के बाद आप बिना परमिशन बाहर नहीं जा सकते। यहां जेल जैसे सख्त नियम हैं।
सुबह से शाम तक कड़ी एक्सरसाइज और सख्त डाइट प्लान ही सबसे बड़ा हथियार है।
यहां आने वाले लोग महज एक महीने में 10 से 15 किलो तक वजन घटा रहे हैं।
इस जेल का हिस्सा बनने के लिए आपको फीस देनी होगी जो लग्जरी होटल से कम नहीं है।