Children's Day 2026: क्यों कहलाए चाचा नेहरू? जानें पंडित जवाहरलाल नेहरू की जिंदगी के 10 पहलू

अंकिता पटेल

पंडित नेहरू का जन्म

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। उनके पिता मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े नेता थे, नेहरू का परिवार आर्थिक रूप से संपन्न था।

पंडित नेहरू का जन्म | Source: Pinterest

विदेश में हुई थी नेहरू की पढ़ाई

जवाहरलाल नेहरू की शुरुआती पढ़ाई घर पर निजी शिक्षकों की देखरेख में हुई। 1905 में वे आगे की शिक्षा के लिए इंग्लैंड गए। वहां उन्होंने हैरो स्कूल में पढ़ाई की और बाद में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से प्राकृतिक विज्ञान में डिग्री हासिल की।

नेहरू की पढ़ाई | Source: Pinterest

नेहरू की महात्मा गांधी से मुलाकात

नेहरू की महात्मा गांधी से पहली मुलाकात दिसंबर 1916 में लखनऊ में कांग्रेस अधिवेशन के दौरान हुई थी। गांधीजी के विचारों और सत्याग्रह के रास्ते ने नेहरू को काफी प्रभावित किया।

नेहरू की महात्मा गांधी से मुलाकात | फोटो सोर्स-सोशल मीडिया

आंदोलन में कई बार गए जेल

जवाहरलाल नेहरू ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ कई आंदोलनों में हिस्सा लिया। असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया।

आंदोलन में गए जेल | फोटो सोर्स-सोशल मीडिया

लाहौर अधिवेशन में बने कांग्रेस अध्यक्ष

साल 1929 में जवाहरलाल नेहरू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन के अध्यक्ष चुने गए। इसी अधिवेशन में पूर्ण स्वराज यानी भारत की संपूर्ण स्वतंत्रता को कांग्रेस का लक्ष्य घोषित किया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष | फोटो सोर्स-सोशल मीडिया

भारत के पहले प्रधानमंत्री

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने। स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर उन्होंने संविधान सभा में अपना ऐतिहासिक भाषण 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' दिया।

पहले प्रधानमंत्री | फोटो सोर्स-सोशल मीडिया

आधुनिक भारत में भूमिका

प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू ने देश में शिक्षा, विज्ञान और औद्योगिक विकास को महत्व दिया। उनके कार्यकाल में उच्च शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण संस्थाओं के विकास को बढ़ावा मिला।

आधुनिक भारत में भूमिका | Source: Pinterest

कहलाए चाचा नेहरू

जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था। वे बच्चों के साथ समय बिताना और उनसे बातचीत करना पसंद करते थे। बच्चों के प्रति उनके इसी स्नेह के कारण उन्हें प्यार से 'चाचा नेहरू' कहा जाने लगा।

कहलाए चाचा नेहरू | Source: Pinterest

जेल में लिखीं कई प्रसिद्ध किताबें

जवाहरलाल नेहरू केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि एक अच्छे लेखक भी थे। उन्होंने कई पुस्तकें लिखीं। 'द डिस्कवरी ऑफ इंडिया', 'ग्लिम्प्सेस ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री' और 'एन ऑटोबायोग्राफी' शामिल हैं।

जेल में लिखीं किताबें | Source: Pinterest

27 मई 1964 को हुआ था निधन

नेहरू का निधन 27 मई 1964 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्हें वर्ष 1955 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था। उनके जन्मदिन 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जवाहरलाल नेहरू का निधन | Source: Pinterest

Unique Mehendi Design: छठ पूजा के लिए ट्राई करें ये 10 खूबसूरत और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन

Swipe Up