Childhood Candy Memories: बचपन की ये 10 कैंडी देखते ही लौट आएंगे स्कूल और गर्मियों की छुट्टियों वाले दिन!

रीता राय सागर

मैंगो बाइट

आम के खट्टे-मीठे स्वाद वाली यह कैंडी बच्चों की फेवरेट थी। टिफिन ब्रेक में दोस्तों के साथ इसे बांटकर खाने का मजा ही अलग था।

कैंडीज | Source: Pinterest

पॉपीन्स

अलग-अलग रंग और फलों के फ्लेवर वाली पॉपीन्स की गोलियां देखकर ही मन खुश हो जाता था। खाने से ज्यादा यह जानने में मजा आता था, कौन-सा रंग किसे मिलेगा।

कैंडीज | Source: Pinterest

पान पसंद

पान के स्वाद वाली इस कैंडी का अपना अलग अंदाज था। इसका मीठा और हल्का मसालेदार फ्लेवर आज भी बचपन की याद दिलाता है।

कैंडीज | Source: Pinterest

किस्मी

इलायची के स्वाद वाली किस्मी टॉफी का मीठा स्वाद आसानी से भुलाया नहीं जा सकता। छोटी सी टॉफी भी उस समय बड़ी ट्रीट लगती थी।

कैंडीज | Source: Pinterest

मेलोडी

बाहर से चॉकलेटी और अंदर से कैरेमल वाली मेलोडी का स्वाद बच्चों को खूब पसंद आता था। इसे खाते हुए चॉकलेट और टॉफी दोनों का मजा मिलता था।

कैंडीज | Source: Pinterest

अल्पेनलीबे

क्रीमी और कैरेमल जैसे स्वाद वाली यह कैंडी लंबे समय तक मुंह में घुलती रहती थी। इसकी एक कैंडी मिल जाए तो खुश हो जाते थे।

कैंडीज | Source: Pinterest

फैंटम स्वीट सिगरेट

सिगरेट जैसी दिखने वाली सफेद मीठी कैंडी अपने अनोखे आकार के कारण बच्चों के बीच चर्चा में रहती थी। इसका पैकेट भी काफी अलग हुआ करता था।

कैंडीज | Source: Pinterest

इमली की गोली

खट्टी-मीठी इमली की गोली खाने के लिए बच्चों को अलग से बहाना नहीं चाहिए था। इसका चटपटा स्वाद मुंह में पानी भर देता था।

कैंडीज | Source: Pinterest

कच्चे आम की कैंडी

कच्चे आम के खट्टे स्वाद वाली कैंडी गर्मियों की खास यादों में शामिल थी। इसका चटपटा स्वाद खाते ही मुंह बन जाता था, लेकिन मन नहीं भरता था।

कैंडीज | Source: Pinterest

ऑरेंज कैंडी

संतरे के स्वाद वाली नारंगी रंग की कैंडी भी बचपन की फेवरेट कैंडी में से एक थी। इसे धीरे-धीरे चूसते हुए खाने का अपना अलग मजा था।

कैंडीज | Source: Pinterest

World Sandwich Day: बिना मेयोनीज और चीज के बनाएं ये 10 टेस्टी सैंडविच, स्वाद में नहीं होगी कमी

Swipe Up