अंकिता पटेल
हथेली के बीचों-बीच गोल मंडला पैटर्न बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए मंडला स्टेंसिल चुनें। इसके चारों ओर छोटी-छोटी बूटियां बनाकर डिजाइन को और आकर्षक बना सकती हैं।
फूलों और पत्तियों वाले पैटर्न शादी के हर फंक्शन में अच्छे लगते हैं। फ्लोरल स्टेंसिल को हथेली के बीच या हाथ के पीछे लगाकर मेहंदी भरें। यह डिजाइन हल्दी, मेहंदी जैसे कार्यक्रमों के लिए अच्छा विकल्प है।
जाली पैटर्न वाली स्टेंसिल से हाथों पर बारीक और एकसमान डिजाइन बनाया जा सकता है। इसे उंगलियों या हथेली के किसी हिस्से पर लगाएं। आसपास छोटी बूटियां बनाकर हाथों को भरा-भरा लुक दे सकती हैं।
बेल यानी लता वाला डिजाइन हाथों पर लंबा और खूबसूरत पैटर्न तैयार करता है। बेल स्टेंसिल को कलाई से उंगलियों की दिशा में लगाकर इस्तेमाल करें। इसके साथ छोटे फूल और पत्तियां जोड़ने से डिजाइन और निखर सकता है।
अरेबिक मेहंदी में मोटी बेलें, बड़े फूल और खाली जगह का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। इसके लिए अरेबिक पैटर्न वाली स्टेंसिल चुनें। यह डिजाइन उन लोगों के लिए अच्छा है, जिन्हें कम समय में आकर्षक मेहंदी लगानी है।
पूरे हाथ पर मेहंदी लगाने का समय नहीं है, तो उंगलियों के लिए छोटी स्टेंसिल आजमाएं। मंडला या मिनी फ्लोरल पैटर्न उंगलियों के पास और हाथ के पीछे सुंदर दिखते हैं। यह हल्का और मॉडर्न लुक देता है।
कलाई पर ब्रेसलेट जैसा पैटर्न बनाने के लिए स्टेंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें फूलों, पत्तियों या जालीदार डिजाइन का चुनाव करें। यह हाथों को बिना ज्यादा मेहनत के सजा हुआ लुक देता है।
मोर पंख का पैटर्न पारंपरिक मेहंदी डिजाइनों में खास पसंद किया जाता है। मोर पंख वाली स्टेंसिल से हाथ के पीछे या हथेली के किनारे पर डिजाइन बनाएं। इसके साथ छोटे डॉट्स और पत्तियां जोड़ सकती हैं।
दुल्हन के लिए हाथों पर दूल्हा-दुल्हन, कलश या पारंपरिक आकृतियों वाले मोटिफ इस्तेमाल किए जा सकते हैं। स्टेंसिल की मदद से इनका बेस पैटर्न जल्दी तैयार करें और आसपास बारीक डिजाइन हाथ से जोड़ें।
अगर शादी के किसी फंक्शन के लिए थोड़ा अलग लुक चाहिए, तो स्टेंसिल से बने पैटर्न के आसपास कॉस्मेटिक-ग्रेड बॉडी ग्लिटर का इस्तेमाल कर सकती हैं।