सुनीता पांडे
ISRO ने 6 अगस्त को चंद्रमा की पहली तस्वीरों का एक वीडियो जारी किया। 'चंद्रयान-3' द्वारा ली गई तस्वीरों में चंद्रमा पर नीले हरे रंग के कई गड्ढे नजर आ रहे हैं।
मिशन के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि, 'चंद्रयान-3 द्वारा चंद्रमा की पहली तस्वीरें ली गई हैं।'
ISRO ने कहा कि 5 अगस्त को चंद्र कक्षा सम्मिलन के दौरान 'चंद्रयान-3' अंतरिक्ष यान द्वारा तस्वीरें ली गई हैं।
तस्वीर में बाएं तरफ गोल्डेन रंग का एक यंत्र दिख रहा है। यह चंद्रयान-3 का सोलर पैनल है।
फोटो में सामने चंद्रमा की सतह और उसके गड्ढे को देखा जा सकता है।
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के लिए 22 दिन पहले 'चंद्रयान-3' को लॉन्च किया गया था।
बता दें कि भारत दुनिया का पहला ऐसा देश जिसने ऐसा मिशन लांच किया है। चंद्रयान-3 मिशन का मुख्य उद्देश्य लैंडर को चंद्रमा की धरती पर सुरक्षित उतारना है।
ये लैंडर 23 अगस्त की शाम 5.47 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है, लैंडर चंद्रमा की सतह से लगभग 100 किमी की ऊंचाई से चंद्रमा पर उतरेगा।
इस मिशन का सबसे अहम हिस्सा सॉफ्ट लैंडिंग ही है। पिछले मिशन चंद्रयान-2 के लैंडर के लैंडिंग के समय संपर्क टूट गया था।