रीता राय सागर
आलिया के मंगलसूत्र में ब्लैक बीड्स, गोल्ड चेन और टियरड्रॉप डायमंड पेंडेंट के साथ इनफिनिटी सिंबल है। यह डिजाइन पर्सनल टच के साथ मॉडर्न लुक देता है।
परिणीति के मंगलसूत्र में बड़े टियरड्रॉप डायमंड के साथ दो छोटे डायमंड और ब्लैक बीड्स हैं। नाजुक और एलिगेंट डिजाइन पसंद करने वाली दुल्हनें इससे आइडिया ले सकती हैं।
ऐश्वर्या के मंगलसूत्र का खास आकर्षण क्लोवर शेप वाला पेंडेंट और उसमें लगे तीन सॉलिटेयर डायमंड हैं। यह डिजाइन क्लासिक ज्वेलरी को स्टाइलिश अंदाज देता है।
पारंपरिक ब्राइडल ज्वेलरी पसंद करने वाली दुल्हनें रवीना के करवा चौथ लुक से प्रेरणा ले सकती हैं। ब्लैक बीड्स और स्टोन डिटेलिंग वाला क्लासिक मंगलसूत्र एथनिक आउटफिट के साथ खूब जंच रहा है।
सोनाली बेंद्रे के मंगलसूत्र से पारंपरिक ज्वेलरी का आइडिया लें। ब्लैक बीड्स और गोल्ड पेंडेंट वाला क्लासिक लुक उन महिलाओं को पसंद आ सकता है, जिन्हें सादगी के साथ ट्रेडिशनल स्टाइल चाहिए।
कृति खरबंदा की ब्राइडल मंगलसूत्र स्टाइलिंग से आइडिया लिए जा सकते हैं। अगर आपको महाराष्ट्रीयन डिजाइन पसंद है, तो कंप्लीट गोल्ड वटियों वाला पारंपरिक मंगलसूत्र भी एक खूबसूरत विकल्प है।
कियारा के मंगलसूत्र में सेंटर का बड़ा डायमंड और उसके आसपास ब्लैक बीड्स खास हैं। मिनिमल डिजाइन में डायमंड का स्टेटमेंट लुक चाहने वाली नई दुल्हनों के लिए यह अच्छा रेफरेंस है।
सोनाक्षी का BVLGARI मंगलसूत्र रोज गोल्ड, ब्लैक ओनिक्स और डायमंड डिटेलिंग के कारण अलग नजर आता है। लग्जरी और मॉडर्न ज्वेलरी पसंद करने वाली दुल्हनें इस डिजाइन से प्रेरणा ले सकती हैं।
सामंथा ने पारंपरिक मंगलसूत्र डिजाइन ऑप्ट किया है। गोल्ड चेन और पारंपरिक पेंडेंट वाले डिजाइन उन दुल्हनों को पसंद आ सकते हैं, जो क्लासिक लुक चाहती हैं।
सोनम कपूर के मंगलसूत्र में उनके और आनंद आहूजा के राशि चिह्नों को सॉलिटेयर के दोनों तरफ कस्टमाइज किया गया था। पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी पसंद करने वाली दुल्हनों के लिए यह खास आइडिया है।