सिमरन सिंह
अगर आपका CCTV PTZ (Pan-Tilt-Zoom) कैमरा बिना किसी कमांड के खुद दिशा बदल रहा है, तो सावधान हो जाएं। खासकर जब आपने ऐप से कैमरे की दिशा बदलने की कोई कमांड न दी हो।
कैमरा अपने आप घूमने का मतलब हमेशा हैक होना नहीं है। कुछ CCTV में ऑटो-ट्रैकिंग और प्रीसेट फीचर होते हैं, जिनकी वजह से कैमरा खुद दिशा बदल सकता है। पहले सेटिंग्स जरूर चेक करें।
CCTV ऐप की Security, Account या Device Management सेटिंग में जाकर देखें कि आपका अकाउंट किन डिवाइस पर लॉगिन है। कोई अनजान फोन या कंप्यूटर दिखे तो तुरंत सावधान हो जाएं।
अगर कोई ऐसा डिवाइस दिखाई देता है जिसे आप पहचानते नहीं हैं, तो उसे अकाउंट से Remove/Logout करें। इसके बाद CCTV ऐप और उससे जुड़े अकाउंट का पासवर्ड तुरंत बदल दें।
कुछ CCTV कैमरों में रिकॉर्डिंग या एक्टिविटी के दौरान LED लाइट जलती है। अगर कैमरे की LED अचानक या बार-बार असामान्य तरीके से एक्टिव हो रही है, तो कैमरे की सेटिंग और लॉग जरूर चेक करें।
अगर माइक्रोफोन या स्पीकर वाला कैमरा अचानक अजीब आवाज करने लगे या बिना वजह स्पीकर से आवाज सुनाई दे, तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐप में Audio और Activity Settings भी चेक करें।
CCTV लगातार वीडियो डेटा भेजता है, इसलिए इंटरनेट इस्तेमाल करता है। लेकिन अगर अचानक Data Usage काफी बढ़ जाए, तो राउटर की Connected Devices लिस्ट चेक करें और अनजान डिवाइस को ब्लॉक करें।
CCTV कैमरे का डिफॉल्ट यूजरनेम और पासवर्ड इस्तेमाल करना जोखिम बढ़ा सकता है। मजबूत पासवर्ड, 2FA और समय-समय पर Login Devices चेक करना आपकी स्मार्ट होम सिक्योरिटी को मजबूत रखने में मदद कर सकता है।