रीता राय सागर
ब्रा का फुल फॉर्म क्या है? जानें हिंदी में अर्थ, इस्तेमाल और इसके अलग-अलग प्रकार।
Bra का पूरा नाम Brassiere है। यह महिलाओं के इनरवियर का एक प्रकार है, जिसे ब्रेस्ट को सहारा देने के लिए पहना जाता है।
हिंदी में ब्रा को स्तनबंध या स्तनों को सहारा देने वाला अंतर्वस्त्र कहा जाता है। इसका इस्तेमाल आराम, सपोर्ट और कपड़ों की बेहतर फिटिंग के लिए किया जाता है।
ब्रा ब्रेस्ट को बाहरी सपोर्ट देती है। सही फिटिंग वाली ब्रा चलने-फिरने और रोजमर्रा के कामों के दौरान आराम देती है।
स्पोर्ट्स ब्रा एक्सरसाइज, दौड़ने और जंपिंग के दौरान ब्रेस्ट की असुविधा को कम करने में मदद करती है। इसका सपोर्ट स्तर वर्कआउट की इंटेंसिटी पर निर्भर करता है।
इसमें कप के अंदर अतिरिक्त पैडिंग होती है। यह कपड़ों के नीचे ज्यादा भरा हुआ लुक देती है और डिजाइन के अनुसार अलग-अलग कवरेज देती है।
इसमें कप के नीचे अंडरवायर नहीं होता। हल्के सपोर्ट और आराम को प्राथमिकता देने वाली महिलाएं अपनी जरूरत के अनुसार इनरवियर का चुनाव करें।।
ब्रा के साइज में आमतौर पर नंबर और अक्षर होते हैं, जैसे 32B या 34C। नंबर बैंड साइज और अक्षर कप साइज को दर्शाते हैं। सही साइज के लिए माप और फिटिंग दोनों जरूरी हैं।
बैंड स्थिर रहे, स्ट्रैप कंधों पर न धंसे और कप में ब्रेस्ट के लिए पर्याप्त जगह हो। बहुत कसाव, लगातार दर्द या त्वचा पर गहरे निशान गलत फिटिंग के संकेत होते हैं।
हर महिला की जरूरत अलग होती है। ब्रा चुनते समय अपनी फिटिंग, एक्टिविटी, कपड़े और आराम को ध्यान में रखें। सही ब्रा वही है जिसमें आप सहज महसूस करें।