रीता राय सागर
ब्लैक साड़ी के साथ गोल्ड ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन हमेशा क्लासी लगता है। हैवी झुमके, चोकर या गोल्डन चूड़ियां पहनकर आप अपने लुक को रिच और ट्रेडिशनल टच दे सकती हैं।
शादी में अनारकली पहनना पसंद है, तो ब्लैक कलर का एम्ब्रॉयडर्ड अनारकली सूट चुनें। इसके साथ हैवी दुपट्टा और ट्रेडिशनल इयररिंग्स पहनें।
ब्लैक लहंगे के साथ गोल्ड, सिल्वर या मरून कलर का एम्बेलिश्ड ब्लाउज पहनें। यह कॉन्ट्रास्ट आपके आउटफिट को खास बनाता है। इसके साथ स्टेटमेंट नेकलेस पहनें।
अगर आप लहंगे से अलग कुछ पहनना चाहती हैं, तो ब्लैक शरारा सेट ट्राई करें। इसमें गोटा-पट्टी, मिरर वर्क या सीक्विन डिटेलिंग वाला कुर्ता चुनें। हल्का दुपट्टा लुक को बैलेंस रखेगा।
सादा ब्लैक सूट के साथ बनारसी, फुलकारी या हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला दुपट्टा कैरी करें। कंट्रास्ट दुपट्टा पूरे आउटफिट में रंगों का खूबसूरत मेल बनाता है।
रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी के लिए ब्लैक गाउन अच्छा विकल्प है। ऑफ-शोल्डर, वन-शोल्डर या फिगर-फिटेड डिजाइन चुन सकती हैं। इसके साथ मिनिमल डायमंड या सिल्वर ज्वेलरी पहनें।
ब्लैक आउटफिट के साथ सिल्वर ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन भी बेहद खूबसूरत लगता है। ऑक्सिडाइज्ड झुमके, चांदबाली या स्टेटमेंट नेकलेस पहनकर लुक को थोड़ा ड्रामैटिक बनाया जा सकता है।
ब्लैक के साथ रेड का मेल बोल्ड लुक देता है। ब्लैक साड़ी के साथ रेड ब्लाउज या ब्लैक लहंगे के साथ रेड दुपट्टा चुन सकती हैं।
ब्लैक आउटफिट के साथ मेकअप को अपने फंक्शन और पसंद के हिसाब से चुनें। सॉफ्ट ग्लैम लुक के लिए न्यूड लिपस्टिक, शिमरी आई मेकअप, रेड लिपस्टिक के साथ स्लीक बन या सॉफ्ट कर्ल्स बनाएं।
अपने ब्लैक वेडिंग आउटफिट के साथ गोल्डन या सिल्वर हील्स, एम्बेलिश्ड क्लच या पोटली बैग कैरी करें। ध्यान रखें कि ज्वेलरी, फुटवियर और बैग के बीच तालमेल हो।