Handloom VS Powerloom Saree: हैंडलूम और पावरलूम साड़ी में क्या है अंतर? खरीदने से पहले जान लें खास बातें

रीता राय सागर

हाथों से होती है बुनाई

हैंडलूम साड़ी को बुनकर हाथ से चलने वाले करघे पर तैयार करते हैं। इसमें बुनाई की प्रक्रिया में कारीगर की मेहनत और हुनर शामिल होता है।

हैंडलूम या पावरलूम साड़ी | Source: pinterest

मशीन से तैयार होती है पावरलूम साड़ी

पावरलूम में बिजली से चलने वाली मशीनों की मदद से कपड़ा बुना जाता है। इससे कम समय में ज्यादा साड़ियां तैयार की जा सकती हैं।

हैंडलूम या पावरलूम साड़ी | Source: pinterest

डिजाइन में है फर्क

हैंडलूम साड़ियों में पारंपरिक मोटिफ और रीजनल बुनाई की खासियत देखने को मिलती है। पावरलूम में भी पारंपरिक और मॉडर्न, दोनों तरह के डिजाइन तैयार किए जाते हैं।

हैंडलूम या पावरलूम साड़ी | Source: pinterest

कपड़े की बनावट

हैंडलूम में हाथ से बुनाई होने के कारण मामूली गड़बड़ियां दिख सकती हैं। पावरलूम की बुनाई अक्सर ज्यादा परफेक्ट होती है। हालांकि, यह अंतर हर साड़ी में नहीं होता।

हैंडलूम या पावरलूम साड़ी | Source: pinterest

बॉर्डर और पल्लू में अंतर

हैंडलूम साड़ियों में कुछ पारंपरिक बुनाई तकनीकों से खास बॉर्डर और पल्लू तैयार किए जाते हैं। पावरलूम में भी मशीनों से जटिल डिजाइन और बारीक पैटर्न बनाए जाते हैं।

हैंडलूम या पावरलूम साड़ी | Source: pinterest

कीमत का अंतर

हैंडलूम साड़ियों में बुनकरों का समय, मेहनत और डिजाइन की जटिलता कीमत को प्रभावित करती है। पावरलूम साड़ियां बड़े पैमाने पर बनने के कारण कम कीमत में मिलती हैं। ले

हैंडलूम या पावरलूम साड़ी | Source: pinterest

हैंडलूम साड़ी भारी नहीं होती

हैंडलूम और पावरलूम दोनों में हल्की और भारी साड़ियां बनती हैं। इनका वजन फैब्रिक, धागे, जरी और डिजाइन पर निर्भर करता है।

हैंडलूम या पावरलूम साड़ी | Source: pinterest

पहचान कैसे करें?

साड़ी के किनारे, बुनाई और डिजाइन को ध्यान से देखें। खरीदते समय बुनाई के तरीके और साड़ी बारे में भी पूछ सकते हैं।

हैंडलूम या पावरलूम साड़ी | Source: pinterest

जरूरत के हिसाब से चुनें साड़ी

अगर आपको पारंपरिक बुनाई, कारीगरी और क्षेत्रीय डिजाइन पसंद हैं, तो हैंडलूम अच्छा विकल्प है। रोजमर्रा के इस्तेमाल या बजट में ज्यादा डिजाइन चाहिए, तो पावरलूम भी चुन सकते हैं।

हैंडलूम या पावरलूम साड़ी | Source: pinterest

Wedding Wardrobe 2027: दुल्हन के वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जैसी ये साड़ियां

Swipe Up