दीपिका पाल
हमारी रसोई में कई मसाले है इसमें काली इलायची स्वाद के साथ ही सेहत के लिए फायदेमंद होती है।
काले या गहरे भूरे रंग की इलायची औषधीय गुणों से भरपूर होती है।
गर्मियों में काली इलायची का पानी पीने से गैस, कब्ज, पेट में दर्द की परेशानी भी कम होती है।
यह मसाला नेपाल और भारत के हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल नमकीन बनाने के लिए करते है।
काली इलायची में 'ओज वर्धक' गुण होते हैं, जो मौसमी संक्रमण और बीमारियों के खतरे को कम करते हैं।
इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने के साथ बदबू दूर करता है।
गर्मियों में काली इलायची का पानी पीने से शरीर से पर्याप्त मात्रा में खराब चीजें बाहर निकलती है।