निक्की राय
मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदनान शेख इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। उनकी हल्दी की फोटोज वायरल हो रही हैं।
अदनान 'टीम 07' का हिस्सा हैं, जिसमें फैसल शेख भी शामिल हैं। अदनान, 'बिग बॉस ओटीटी 3' के कंटेस्टेंट रह चुके हैं।
अदनान शेख जल्द ही शादी करने वाले हैं। उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं।
हाल ही में उन्होंने हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके सामने आने के बाद लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है।
इन तस्वीरों में अदनान की होने वाली बीवी भी नजर आ रही है, लेकिन उनका चेहरा अब तक उन्होंने रिवील नहीं किया है।
अदनान ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उनकी दुल्हन का चेहरा ढका नजर आ रहा है। सभी ने येलो थीम को फॉलो करते हुए हल्दी की रस्म पूरी की है।
एक तस्वीर में अदनान अपने दोस्तों के बीच चेहरे पर हल्दी लगाए नजर आ रहे हैं। साथ ही वो दोस्तों के साथ मस्ती करते भी दिखे।
अदनान की होने वाली बीवी की बात करें, तो वह किससे शादी कर रहे हैं, इस बात का उन्होंने खुलासा नहीं किया है।