रीता राय सागर
हाथ के बीच से उंगलियों की ओर जाती पतली बेल और छोटे पत्तों वाला यह डिजाइन बेहद सिंपल है। रोजमर्रा के साथ त्योहारों के लिए भी परफेक्ट।
अगर हथेली पर ज्यादा मेहंदी नहीं लगानी है तो उंगलियों पर बनी छोटी बेल और पत्तियों का पैटर्न ट्राई करें। यह हाथों को लंबा और खूबसूरत लुक देता है।
छोटे फूल, बारीक डॉट्स और पतली लाइन का कॉम्बिनेशन इस डिजाइन को बेहद नाजुक बनाता है। सिंपल मेहंदी पसंद करने वालों के लिए बढ़िया विकल्प।
हथेली के बीच बनाया गया छोटा मंडला और उंगली पर पतली मेहंदी लाइन इस डिजाइन की खूबसूरती बढ़ाती है। कम मेहंदी में भी हाथ काफी आकर्षक दिखेंगे।
कलाई पर ब्रेसलेट जैसी डिजाइन और हाथ पर छोटी-सी फ्लोरल डिटेलिंग एक स्टाइलिश लुक देती है। इसे चूड़ियों के साथ भी आसानी से कैरी कर सकती हैं।
हथेली के एक किनारे से उंगलियों की ओर जाती पत्तियों वाली बेल बेहद क्लासी लगती है। मिनिमल मेहंदी में यह डिजाइन सबसे आसान विकल्पों में से एक है।
हथेली पर बना छोटा फ्लोरल मंडला और नीचे जाती पतली बेल हाथों को खूबसूरत फोकल पॉइंट देती है। त्योहारों के लिए इसे थोड़ा और भराव देकर भी स्टाइल कर सकती हैं।
हाथ के बीच से उंगलियों की तरफ जाती लंबी पत्तियों वाली बेल बेहद ग्रेसफुल लगती है। यह डिजाइन खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें महीन और साफ पैटर्न पसंद हैं।
छोटे फूलों के साथ पतली बेल और डॉट्स का पैटर्न हाथों को नाजुक लुक देता है। इसे तीज, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी या किसी भी फेस्टिवल पर ट्राई कर सकती हैं।