खाते में पैसे आए तो रहें सावधान, Jumped Deposit Scam के जरिए खाली हो सकता है बैंक

सिमरन सिंह

क्या है Jumped Deposit Scam?

इस स्कैम में जालसाज पहले आपके बैंक खाते में थोड़ी रकम भेजते हैं। फिर गलती से पैसे ट्रांसफर होने का बहाना बनाकर रकम वापस मांगते हैं।

Jumped Deposit Scam | Source. Pinterest

ऐसे शुरू होता है स्कैम

खाते में अचानक पैसे आने के बाद ठग फोन या मैसेज कर सकते हैं। वे दावा करते हैं कि रकम गलती से भेजी गई है और उसे तुरंत लौटाने की जरूरत है।

Jumped Deposit Scam | Source. Pinterest

UPI रिक्वेस्ट में छिपा है खतरा

ठग UPI पेमेंट रिक्वेस्ट भेजकर आपसे उसे मंजूर करने को कह सकते हैं। यह रकम खाते में आए पैसों से ज्यादा हो सकती है।

UPI | Source. Pinterest

एक गलती और खाते से पैसे गायब!

अगर आप बड़ी रकम वाली UPI रिक्वेस्ट को मंजूरी दे देते हैं, तो आपके खाते से पैसे कट सकते हैं। किसी भी अनजान पेमेंट रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें।

Jumped Deposit Scam | Source. Pinterest

ठग कैसे बनाते हैं दबाव?

जालसाज जल्दबाजी, इमोशनल दबाव या आपात स्थिति का हवाला दे सकते हैं। उनका मकसद आपको बिना सोचे-समझे पेमेंट करने के लिए मजबूर करना है।

Cyber Fraud | Source. Pinterest

खाते में अनजान पैसे आएं तो क्या करें?

सबसे पहले अपने बैंक से आधिकारिक नंबर या शाखा के जरिए संपर्क करें। रकम की जांच कराएं और वापसी की प्रक्रिया बैंक के माध्यम से पूरी करें।

Money In Account | Source. Pinterest

SBI की जरूरी सलाह

अगर कॉल या मैसेज पर ठगी का शक हो, तो जवाब देने से बचें। संदिग्ध नंबर को ब्लॉक करें और मामले की जानकारी अपने बैंक को दें।

SBI | Source. Pinterest

1600 नंबर वाली कॉल पर ध्यान दें

SBI की सलाह के मुताबिक, 1600 से शुरू होने वाले नंबरों की जानकारी पर ध्यान दें। लेकिन केवल नंबर देखकर कॉल को असली न मानें। किसी भी संदिग्ध कॉल की पुष्टि बैंक के आधिकारिक चैनल से करें।

SBI | Source. Pinterest

इन 3 बातों को रखें याद

  • अनजान UPI रिक्वेस्ट मंजूर न करें।

  • खाते में आई रकम की पुष्टि बैंक से करें।

  • ठगी का शक होने पर तुरंत बैंक को सूचित करें।

याद रखें: पैसे प्राप्त होने और पैसे भेजने की मंजूरी देना अलग-अलग बातें हैं। किसी के दबाव में आकर ट्रांजैक्शन न करें।

Money In Account | Source. Pinterest

2026 में लॉन्च होगी 5 नई बाइक्स, लिस्ट में Hero से Harley-Davidson तक का नाम शामिल

Bike Lunch
Swipe Up