अंकिता पटेल
केले के छिलके के ये कमाल के उपयोग अब फेंकने से पहले जरूर पढ़ें ये टिप्स।
केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से को कुछ मिनट तक दांतों पर रगड़ें। इसमें मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज दांतों को प्राकृतिक तरीके से चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
पुराने और बेजान जूतों पर छिलके के अंदरूनी हिस्से को रगड़कर हल्के कपड़े से पॉलिश कर दें। चमड़े के जूते तुरंत नए जैसे चमकने लगते हैं।
मच्छर के काटने या हल्की खुजली वाली जगह पर छिलके को कुछ देर रगड़ें। इसमें मौजूद तत्व सूजन और जलन को कम करने में मददगार साबित होते हैं।
छिलके को छोटे टुकड़ों में काटकर मिट्टी में मिला दें। इसमें पोटैशियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है, जो पौधों की जड़ों को मजबूत बनाता है।
छिलके को पानी में उबालकर उस पानी से चांदी के गहने या बर्तन साफ करें। इससे बर्तनों की काली परत हटकर उनमें फिर से चमक आ जाती है।
छिलके को चेहरे पर हल्के हाथों से मलें और 10 मिनट बाद धो लें। इससे त्वचा को प्राकृतिक नमी और पोषण मिलता है, जिससे चेहरा तरोताजा नजर आता है।
रसोई के अन्य कचरे के साथ छिलके को मिलाकर कंपोस्ट बनाया जा सकता है। यह जल्दी सड़कर बेहतरीन जैविक खाद तैयार करने में सहायक होता है।
मामूली मोच या सूजन वाली जगह पर छिलके को कुछ देर रखें। इसके प्राकृतिक गुण हल्की सूजन को शांत करने में सहायक माने जाते हैं।