Google Birthday: 27 सितंबर को मनाया जाता है Google का बर्थडे, Stanford के प्रोजेक्ट ने बदली इंटरनेट की दुनिया

अंकिता पटेल

Google का सफर

Google का बर्थडे: 27 साल का सफर जानिए इस डिजिटल दिग्गज की पूरी कहानी

Google का सफर | source: Pinterest

कब मनाया जाता है जन्मदिन

हर साल 27 सितंबर को गूगल अपना जन्मदिन मनाता है और इस मौके पर खास डूडल के जरिए यूजर्स के साथ यह पल सेलिब्रेट करता है।

कब मनाया जाता है जन्मदिन | source: Pinterest

कहां से शुरू हुई कहानी

1995 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन की मुलाकात हुई थी। सर्गेई उस वक्त कैंपस टूर के दौरान लैरी को यूनिवर्सिटी घुमाने वाले स्टूडेंट थे।

कहां से शुरू हुई कहानी | source: Pinterest

बैकरब से गूगल तक

1996 में दोनों ने मिलकर "बैकरब" नाम का एक सर्च इंजन प्रोजेक्ट शुरू किया, जो वेबपेजों के बीच के बैकलिंक्स के आधार पर रैंकिंग तैयार करता था।

बैकरब से गूगल तक | source: Pinterest

Google.com का रजिस्ट्रेशन

15 सितंबर 1997 को Google.com डोमेन रजिस्टर किया गया। "गूगल" नाम असल में गणितीय शब्द "गूगोल" से प्रेरित है, जिसका मतलब है 1 के आगे 100 शून्य।

Google.com का रजिस्ट्रेशन | source: Pinterest

कंपनी की आधिकारिक शुरुआत

4 सितंबर 1998 को कैलिफोर्निया में गूगल को औपचारिक रूप से इनकॉर्पोरेट किया गया, और यही तारीख कंपनी की असली स्थापना तिथि मानी जाती है।

कंपनी की आधिकारिक शुरुआत | source: Pinterest

27 सितंबर ही क्यों बना बर्थडे

शुरुआती सालों में गूगल अलग-अलग तारीखों पर जन्मदिन मनाता रहा-कभी 7 सितंबर, कभी 26 सितंबर। लेकिन 2006 से कंपनी ने 27 सितंबर को अपने आधिकारिक जन्मदिन के तौर पर अपनाया।

27 सितंबर ही क्यों बना बर्थडे | source: Pinterest

गैराज से शुरू हुआ सफर

1998 में लैरी और सर्गेई ने अपने दोस्त सुसान वोजसिकी के गैराज से गूगल का काम शुरू किया था, जो आगे चलकर यूट्यूब की सीईओ बनीं।

गैराज से शुरू हुआ सफर | source: Pinterest

छोटे प्रोजेक्ट से वैश्विक दिग्गज तक

शुरुआत में सिर्फ 2.4 करोड़ वेबपेज इंडेक्स करने वाला यह सर्च इंजन आज दुनियाभर में हर दिन अरबों सर्च क्वेरीज को हैंडल करता है।

छोटे प्रोजेक्ट से वैश्विक दिग्गज तक | source: Pinterest

आज का गूगल

आज गूगल सिर्फ एक सर्च इंजन नहीं, बल्कि जीमेल, यूट्यूब, मैप्स और एंड्रॉइड जैसी दर्जनों सेवाओं के साथ करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है।

आज का गूगल | source: Pinterest

Low Budget Trip: कम बजट में घूमना है तो देखें भारत की 10 शानदार जगहें, 10 हजार में होगा काम

Swipe Up