सिमरन सिंह
कई बार Gmail गलती से जरूरी ईमेल को भी स्पैम मान लेता है और उन्हें इनबॉक्स की बजाय Spam Folder में भेज देता है।
अगर सेंडर आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है या पहले उसका मेल स्पैम मार्क हुआ है, तो Gmail उसे संदिग्ध मान सकता है।
जरूरी ईमेल नहीं मिल रहा है तो Spam Folder खोलें। कई बार महत्वपूर्ण मेल वहीं छिपे मिल जाते हैं।
जरूरी ईमेल मिलने पर उसे 'Not Spam' मार्क करें। इससे Gmail सीखता है कि यह सुरक्षित मेल है।
Gmail खोलें → Spam सेक्शन में जाएं → ईमेल चुनें → Not Spam पर क्लिक करें।
Gmail ऐप में Spam Folder खोलें और संबंधित ईमेल पर 'Report Not Spam' विकल्प चुनें।
जिस व्यक्ति या कंपनी के मेल जरूरी हैं, उनका ईमेल एड्रेस Google Contacts में सेव कर लें।
किसी खास सेंडर के लिए Filter बनाकर 'Never send it to Spam' विकल्प ऑन करें।
Spam Folder की जांच, Contact Save और Gmail Filter की मदद से आपके महत्वपूर्ण ईमेल सीधे Inbox में आएंगे।