दीपिका पाल
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मंहगे प्रोडक्ट्स के बजाय नेचुरल चीजों से निखार पाएं। दही का इस्तेमाल करने के फायदे
दही स्किन को हल्का करता है और पिग्मेंटेशन को धीरे-धीरे कम करता है, त्वचा के रंगत में सुधार होता है।
दही में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स खत्म होती है।
इस समस्या को दूर करने के लिए दही को आंखों के आसपास लगाएं ऐसा करने से डार्क सर्कल कम हो जाते है।
दही में नैचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्किन को बैक्टीरिया से बचाकर पिंपल्स को कम करते है।
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन सेल्स को हटाता है और चेहरे पर निखार लाता है।
यहां पर 1 चम्मच दही लें, इसमें चुटकीभर हल्दी और 1 चम्मच बेसन मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाएं, 10 मिनट बाद चेहरा धो लें, निखार नजर आता है।