कार में हमेशा रखें ये 10 काम की चीजें, मुसीबत के वक्त आएंगी सबसे ज्यादा काम

सिमरन सिंह

First Aid Kit

बैंडेज, एंटीसेप्टिक वाइप्स, कॉटन और जरूरी दवाइयों वाली छोटी फर्स्ट एड किट हर कार में होनी चाहिए। छोटी चोट या अचानक तबीयत बिगड़ने पर यह तुरंत काम आती है।

First Aid Kit | Source. Pinterest

Portable Jump Starter

लंबे समय तक कार खड़ी रहने या ठंड के मौसम में बैटरी डाउन हो सकती है। ऐसे में पोर्टेबल जंप स्टार्टर आपकी कार को दूसरी गाड़ी की मदद के बिना स्टार्ट करने में मदद कर सकता है।

Portable Jump Starter | Source. Pinterest

Torch + Power Bank

सुनसान जगह पर कार रुकने की स्थिति में टॉर्च बेहद जरूरी है। साथ में एक पावर बैंक रखें, ताकि फोन की बैटरी खत्म होने पर भी मदद के लिए कॉल कर सकें।

Torch + Power Bank | Source. Pinterest

Warning Triangle

रात या हाईवे पर कार खराब होने पर रिफ्लेक्टिव वार्निंग ट्रायंगल और हाई-विजिबिलिटी जैकेट काफी काम आते हैं। ये दूर से ही आपकी मौजूदगी का संकेत देते हैं।

Warning Triangle | Source. Pinterest

जरूरी Documents

कार की RC, इंश्योरेंस और ड्राइविंग लाइसेंस की डिजिटल कॉपी फोन में जरूर सेव रखें। जरूरत पड़ने पर जरूरी जानकारी तुरंत एक्सेस की जा सकती है।

Documents | Source. Pinterest

Neck Pillow + Lumbar Support

रोज लंबी दूरी तय करते हैं तो मेमोरी फोम नेक पिलो और लंबर सपोर्ट आराम बढ़ा सकते हैं। इससे गर्दन और कमर पर पड़ने वाला दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।

Neck Pillow + Lumbar Support | Source. Pinterest

Wireless Phone Mount

नेविगेशन के लिए वायरलेस फोन माउंट उपयोगी है। फोन को आंखों के सामने सुरक्षित जगह पर रखने से बार-बार हाथ में फोन लेने की जरूरत कम होती है।

Wireless Phone Mount | Source. Pinterest

TPMS

TPMS यानी टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम टायर में हवा के दबाव की जानकारी देता है। सही टायर प्रेशर बनाए रखना ड्राइविंग सेफ्टी के लिए बेहद जरूरी है।

TPMS | Source. Pinterest

Dash Cam

कार में डैश कैम लगाने से सड़क पर होने वाली घटनाओं की रिकॉर्डिंग मिल सकती है। दुर्घटना या विवाद की स्थिति में फुटेज घटनाक्रम समझने में मदद कर सकती है।

Dash Cam | Source. Pinterest

Workout में Headphones लगाते हैं? पसीने से बचाने के लिए अपनाएं ये 10 आसान टिप्स

Headphone
Swipe Up