सिमरन सिंह
बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती उम्र का असर धीरे-धीरे चेहरे पर दिखने लगता है।
इसकी वजह से चेहरे पर कालापन, दाग-धब्बे और झाइयां दिखने लगती हैं।
इसी वजह से लोग चेहरे पर कई तरह के ट्रीटमेंट करवाते हैं। लेकिन कुछ समय बाद इनका असर खत्म हो जाता है।
पोषक तत्वों से भरपूर इस जूस का सेवन आपके चेहरे के लिए अच्छा रहेगा।
चेहरे की खूबसूरती, ग्लोइंग स्किन के लिए आयरन को काफी फायदेमंद माना जाता है।
जूस बनाने के लिए आपको 2 गाजर, 1 चुकंदर, 1 टमाटर, 1 छोटा आंवला और अनार चाहिए।
इन चीजों को मिक्सर में अच्छे से पीस लें और जूस तैयार कर लें।
आप इस जूस को एक महीने तक खाली पेट पी सकते हैं।
इससे चेहरे से कालापन दूर होता है और त्वचा ग्लोइंग बनी रहेगी।