7 नवंबर राशिफल: आज किसकी चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगी नई जिम्मेदारी? जानें सभी 12 राशियों का हाल

अंकिता पटेल

मेष राशि

नई जिम्मेदारी आने से आप परेशान हो सकते हैं। मांगलिक कार्यों पर विचार होगा। पुराने मित्र एवं रिश्तेदारों का अच्छा सहयोग मिलेगा।

मेष राशि | डिजाइन फोटो

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में विपरीत हालात का सामना करना पड़ेगा। किसी मूल्यवान वस्तु की चोरी या गुमने से मन में दुख होगा। किसी रिश्तेदार के आने से व्यस्तता बढ़ेगी।

वृषभ राशि | डिजाइन फोटो

मिथुन राशि

कामकाज में देरी से चिंता होगी। जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। व्यापारिक लाभ होगा।

मिथुन राशि | डिजाइन फोटो

कर्क राशि

धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। झुककर काम लेना आपके लिए हितकर रहेगा, समय देखकर कार्य करें।

कर्क राशि | डिजाइन फोटो

सिंह राशि

मेहमानों के कारण कार्यक्रमों में बदलाव की संभावना है। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्यों को अभी टाल देना लाभकारी रहेगा।

सिंह राशि | डिजाइन फोटो

कन्या राशि

निजी कार्यों को टालने से समस्या बढ़ सकती है। नया घर खरीदने का मन बनेगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें।

कन्या राशि | डिजाइन फोटो

तुला राशि

मित्रों से कहा-सुनी का मलाल रहेगा। अटकी योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। सर्विस में जिम्मेदारी के कार्य होंगे। अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।

तुला राशि | डिजाइन फोटो

वृश्चिक राशि

दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। विवाह की चर्चाओं में प्रगति होगी। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि | डिजाइन फोटो

धनु राशि

पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे। 'जोखिम के कार्यों से दूर रहें। छोटी-मोटी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास हितकर रहेगा, अनावश्यक व्ययभार बढ़ेगा।

धनु राशि | डिजाइन फोटो

मकर राशि

सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे। संतान के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा। नियमितता बनी रहेगी।

मकर राशि | डिजाइन फोटो

कुंभ राशि

किसी की सिफारिश से अटके कार्य शीघ्र बनेंगे। नाराज चल रहे लोगों को अभी मनाना मुश्किल होगा। पारिवारिक स्थिति को देखकर कार्य करें।

कुंभ राशि | डिजाइन फोटो

मीन राशि

दिखावे के कारण कर्ज की स्थिति बन सकती है। किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग रहेगा। नियमितता बनी रहेगी। यश प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य के प्रति रुचि रहेगी। लगन और निष्ठा बनी रहेगी।

मीन राशि | डिजाइन फोटो

Diwali Mehendi Design: त्योहार पर लगाएं स्टाइलिश मेहंदी, देखें 10 आसान डिजाइन

Swipe Up