अंकिता पटेल
हथेली के बीच में छोटा मंडला बनाकर उसके चारों ओर बारीक पंखुड़ियां और डॉट्स जोड़ें। उंगलियों पर हल्की बेल या छोटे फूल बनाएं, ताकि हथेली का डिजाइन साफ नजर आए।
हथेली के एक हिस्से में जालीदार पैटर्न बनाएं और उसके साथ छोटे फूल या पत्तियां जोड़ें। जाली के बीच की खाली जगह डिजाइन को हल्का और संतुलित दिखाती है।
हथेली या हाथ के पिछले हिस्से पर बड़े फूल से शुरुआत करें और उससे निकलती बेलों को उंगलियों की ओर बढ़ाएं। पत्तियों और छोटी कलियों की डिटेलिंग डिजाइन को निखारती है।
अरेबिक पैटर्न में बड़े फूल, पत्तियां और घुमावदार बेलें आम तौर पर एक दिशा में आगे बढ़ती हैं। हथेली के एक किनारे से कलाई तक जाती हुई बेल बनाएं और उंगलियों पर छोटे मोटिफ रखें।
हथेली के बीच में गोल मंडला बनाएं और उसके आसपास छोटे जालीदार हिस्से जोड़ें। उंगलियों पर समान पैटर्न रखने से दोनों हाथों में मेल बनाया जा सकता है।
हाथ के पिछले हिस्से पर कलाई से उंगलियों की ओर बढ़ती फूलों की बेल बनाएं। बीच में एक बड़ा फूल रखें और उसके आसपास छोटी पत्तियां जोड़ें। उंगलियों पर हल्की रेखाएं या छोटे फूल बनाने से डिजाइन पूरा दिखेगा।
कलाई के आसपास मेहंदी से ब्रेसलेट जैसा पैटर्न बनाएं और उससे हथेली की ओर एक या दो पतली बेलें बढ़ाएं। छोटी जाली, डॉट्स और पत्तियों से इसे सजाया जा सकता है।
अगर हथेली पर हल्का डिजाइन पसंद है, तो उंगलियों पर छोटे फूल, पत्तियां, जाली या रेखाओं का पैटर्न बनाएं। हथेली के बीच में एक छोटा मोटिफ रखें या उसे खाली छोड़ दें।
त्रिकोण, सीधी रेखाएं, छोटे चौकोर आकार और डॉट्स से ज्योमेट्रिक डिजाइन तैयार करें। हथेली के बीच में एक प्रमुख आकार रखें और उसके चारों ओर दोहराए जाने वाले पैटर्न बनाएं।
कमल, पत्तियां, मोर या छोटे पारंपरिक मोटिफ को मिलाकर दिवाली के लिए खास मेहंदी डिजाइन बनाया जा सकता है। हथेली के बीच में एक मुख्य आकृति रखें और उसके चारों ओर हल्की डिटेलिंग करें।