अंकिता पटेल
आप अपनी गलती मानने की बजाय दूसरों को दोष देंगे, जिससे संबंध बिगड़ सकते हैं। व्यर्थ की चिंता तथा मानसिक तनाव रहेगा। सावधानी रखकर कार्य करें।
भावावेश में नुकसान हो सकता है। धैर्य और शांति से कार्य करें। यात्रा हो सकती है। आय से अधिक धन व्यय होगा। कामकाज में शिथिलता रहेगी।
भावनाओं पर काबू रखें। लोग मजाक उड़ाएंगे, पारिवारिक मामलों में सबकी बात सुनें। नवीन योजनाओं का विस्तार होगा। आशातीत सफलता के योग हैं।
जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता होगी। सूझबूझ का लाभ होगा। नौकरी एवं राजनैतिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्य बनेंगे।
कार्य को समय पर पूरा कर लें, लाभ होगा। मामूली बात से करीबी रिश्ते में गलतफहमी हो सकती है। संतान पक्ष से सुख मिलेगा।
विरोधियों से निपटने के लिए कूटनीति से काम लें। प्रियजन से मुलाकात होगी। उत्सव समारोह में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे।
मेहमानों की आवाजाही रहने से व्यस्त रहेंगे। पूर्व में की गई मेहनत का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सुख एवं आनंद बना रहेगा।
अधिकारियों की अनदेखी से मुश्किल हो सकती है। अटका धन वसूल कर लेंगे। शत्रु वर्ग पराजित होगा। प्रियजनों के कारण भावनात्मक पीड़ा होगी।
भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे, सहकर्मियों के असहयोग से तनाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। शिक्षा आदि से संबंधित कार्य अधूरे रहेंगे।
मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रिय मित्र से भेंट होगी। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी।
सकारात्मक सोच से उलझे मामले सुलझेंगे। मांगलिक कार्य में आपकी उपस्थिति सुखद रहेगी। आलस्य को त्यागें। निजी कार्य बनने से प्रसन्नता होगी।
कोर्ट-कचहरी के मामले पक्ष में हल होंगे। धैर्य से काम लें। खर्च की अधिकता रहेगी। आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।