3 नवंबर का राशिफल: आज इन राशियों के विवाद होंगे हल, कुछ को रहना होगा सतर्क

अंकिता पटेल

मेष राशि

प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के व्यवहार से दुख होगा। अध्ययन रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मन में प्रसन्नता रहेगी।

मेष राशि | डिजाइन फोटो

वृषभ राशि

लेन-देन के मामले में आरोप-प्रत्यारोप लगेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। परिश्रम के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। समय के अनुसार निर्णय करना लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि | डिजाइन फोटो

मिथुन राशि

विवादास्पद मामले सुलझने के आसार हैं। करिअर में बेहतर सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयासों में अनुकूलता रहेगी। मित्रों एवं प्रियजनों का सहयोग रहेगा।

मिथुन राशि | डिजाइन फोटो

कर्क राशि

मेहमाननवाजी में समय बीतेगा। जल्दबाजी में गलती कर बैठेंगे। शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। पारिवारिक तनाव दूर होगा।

कर्क राशि | डिजाइन फोटो

सिंह राशि

अनुशासन की कमी से व्यवस्था बिगड़ सकती है। मनमौजी रवैया से नुकसान होगा। दूर गए मित्र के संबंध में कोई सुखद समाचार मिलेगा। साहस तथा संयम से कार्य करें। मानसिक संतुष्टि रहेगी।

सिंह राशि | डिजाइन फोटो

कन्या राशि

भागदौड़ सफल होगी। आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी। राजकीय सहयोग बना रहेगा। मनःस्थिति संतुलित रहेगी।

कन्या राशि | डिजाइन फोटो

तुला राशि

पारिवारिक मामले में आपसी सहमति से निर्णय करना लाभदायक होगा। आकस्मिक धन। लाभ होगा। प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी। सामाजिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। निजी दायित्वों की पूर्ति होगी।

तुला राशि | डिजाइन फोटो

वृश्चिक राशि

कोई लाभ की योजना हाथ से निकल सकती है। अपने खर्च में कटौती करें। मानसिक सुख एवं प्रसन्नता रहेगी। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी।

वृश्चिक राशि | डिजाइन फोटो

धनु राशि

साझेदारी में नया कार्य शुरू कर सकते हैं। दुविधा से बाहर निकलें। अनावश्यक विवादों को न बढ़ाएं। अतिथि आगमन होगा।

धनु राशि | डिजाइन फोटो

मकर राशि

नए संपर्क आगे बढ़ने में सहायक रहेंगे। लेन-देन के मामले सुलझेंगे। आर्थिक कार्यों में शिथिलता रहेगी। उदर विकार रहेगा। रक्त पीड़ा हो सकती है। उत्तम परिणाम प्राप्त होगा।

मकर राशि | डिजाइन फोटो

कुंभ राशि

व्यापार में नए सौदे हाथ में आ सकते हैं। कार्ययोजना में बदलाव होगा। पड़ोसियों से मधुरता के भाव रहेंगे। उच्च शिक्षा आदि में विशेष खर्च होगा।

कुंभ राशि | डिजाइन फोटो

मीन राशि

समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा। साझेदारी टूटने के आसार हैं। भूमि-संपत्ति के कार्यों में शिथिलता रहेगी। लापरवाही से कष्ट होगा।

मीन राशि | डिजाइन फोटो

Winter Skin Care: ठंड में भी त्वचा रहे मुलायम, जानें देखभाल के 10 आसान तरीके

Swipe Up