अंकिता पटेल
किसी नए संबंध के प्रति मन में झुकाव होगा, संयम रखकर निर्णय लें। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग लाभकारी रहेगा। राजकीय कार्यों में यश, मान, सम्मान मिलेगा।
सामाजिक क्षेत्र में व्यस्तताएं बढ़ेगी, अभिभावकों से मतभेद संभाव्य है, खरीदी पर खर्च होगा। मित्र वर्ग मदद करेंगे, किया गया प्रयास सफल होगा।
व्यावसायिक जगत के अनुकूल चलने की चेष्टा करें, अतः व्यावहारिक बनें, मनोवांछित सफलता मिलेगी, परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।
कार्यों में अवरोध से मन अवसादग्रस्त होगा, मधुर वाणी से लाभ होगा, मित्रता उपयोगी रहेगी, आशा से अधिक श्रम करना होगा।
भूमि-भवन के कार्यों में व्यय अधिक होगा, सफलता मिलेगी, दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, लाभअच्छा होगा। अनावश्यक विवादों को टालें।
निकट संबंधों की अनदेखी न करें, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, मन में प्रसन्नता रहेगी, मांगलिक कार्य पर विचार होगा, आर्थिक प्रवास होगा।
किसी नई कार्ययोजना की ओर केंद्रित होंगे। नौकरी में वातावरण सुखद रहेगा। मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में यश मिलेगा।
बुजुर्ग व्यक्ति की चिंता रहेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि, मनोरंजक स्थल की सैर होगी, समाचार मिलेगा, अनावश्यक विवादों को टालें।
लेखन, सृजन तथा रचनात्मक कार्यों में गति आएगी। साहसिक पराक्रम बढ़ेगा। विकास के कार्यों में सफलता, लाभ रहेगा।
निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। निराशावादी विचारों का त्याग करें। मित्र बंधुओं के सहयोग से पेंडिंग कार्य बनेंगे, व्यर्थ के विवादों से बचें।
प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई सफलता के आसार बनेंगे, प्रतियोगिता में परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे, जिससे आपको हर्ष होगा।
धार्मिक व पारंपरिक कार्यों की ओर मन केंद्रित होगा। रोजगार में क्षमता का लाभ होगा। रोगी की चिंता दूर होगी। अचानक लाभ होगा।