बड़ी फैमिली के लिए 7-सीटर कारें, कम बजट में ज्यादा स्पेस और परिवार के लिए ज्यादा फीचर्स

सिमरन सिंह

7-सीटर का बढ़ा क्रेज

भारतीय बाजार में 7-सीटर कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। बड़ी फैमिली के लिए इनमें ज्यादा सीटिंग स्पेस मिलता है। साथ ही, लंबी यात्रा में 5-सीटर के मुकाबले ज्यादा लोगों को साथ ले जाना आसान होता है।

7 Seater SUV | Source. Pinterest

Maruti Suzuki Eeco

कीमत करीब ₹5.61 लाख

कम बजट में 7 लोगों की सीटिंग चाहिए तो Maruti Suzuki Eeco एक प्रैक्टिकल विकल्प है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है और CNG का विकल्प भी उपलब्ध है। बेसिक फीचर्स के बावजूद इसकी कीमत और स्पेस इसे फैमिली यूज के लिए आकर्षक बनाते हैं।

Maruti Suzuki Eeco | Source. Pinterest

Eeco की खासियत

Eeco का CNG वेरिएंट उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो रोजाना ज्यादा किलोमीटर ड्राइव करते हैं। इसकी उपयोगिता सिर्फ निजी कार तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे कमर्शियल बिजनेस में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

Maruti Suzuki Eeco | Source. Pinterest

Renault Triber

  • कीमत करीब ₹5.76 लाख से

कम कीमत में मॉडर्न लुक और बेहतर फीचर्स चाहने वालों के लिए Renault Triber एक विकल्प है। इसकी सबसे खास बात मॉड्यूलर सीटिंग है, जिसकी मदद से जरूरत के मुताबिक इंटीरियर को बदला जा सकता है।

Renault Triber | Source. Pinterest

Triber में बड़ा बूट स्पेस

Triber में सीटिंग कॉन्फिगरेशन बदलकर 625 लीटर तक का बूट स्पेस हासिल किया जा सकता है। इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है और मैनुअल के साथ AMT गियरबॉक्स का विकल्प भी मौजूद है।mahindra

Renault Triber | Source. Pinterest

Maruti Suzuki Ertiga

  • कीमत करीब ₹8.80 लाख से

अगर बजट थोड़ा बढ़ाकर ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स वाली 7-सीटर चाहिए, तो Maruti Suzuki Ertiga पर विचार किया जा सकता है। इसमें 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है।

Maruti Suzuki Ertiga | Source. Pinterest

Ertiga CNG

Ertiga का CNG वेरिएंट भी बाजार में काफी लोकप्रिय है। बड़ी फैमिली के साथ रोजाना इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए CNG वर्जन रनिंग कॉस्ट कम रखने का विकल्प देता है।

Maruti Suzuki Ertiga | Source. Pinterest

Mahindra Bolero और Bolero Neo

  • कीमत ₹7.99 लाख से शुरू

खराब और पथरीले रास्तों पर इस्तेमाल के लिए Mahindra Bolero लंबे समय से जानी जाती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹7.99 लाख है। वहीं Bolero Neo की कीमत करीब ₹8.69 लाख से शुरू होती है। दोनों में 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है।

Mahindra Bolero | Source. Pinterest

कौन सी 7-सीटर आपके लिए?

जरूरत के हिसाब से चुनें

  • Eeco: कम बजट और ज्यादा उपयोगिता

  • Triber: मॉड्यूलर सीटिंग और आधुनिक लुक

  • Ertiga: फैमिली कम्फर्ट और CNG विकल्प

  • Bolero: मजबूत और उपयोगी SUV

  • Bolero Neo: SUV लुक के साथ ज्यादा मॉडर्न पैकेज

7 Seater SUV | Source. Pinterest

महिलाओं के लिए 5 Royal Enfield Bikes, स्टाइल के साथ मिलेगा आराम, देखें लिस्ट

Royal Enfield
Swipe Up