महिलाओं के लिए 5 Royal Enfield Bikes, स्टाइल के साथ मिलेगा आराम, देखें लिस्ट

सिमरन सिंह

महिलाओं के लिए Royal Enfield की 5 शानदार Bikes

कम्फर्ट, स्टाइल और आसान हैंडलिंग के साथ शहर से लेकर लॉन्ग राइड तक के लिए दमदार ऑप्शन

Royal Enfield | Source. Pinterest

Royal Enfield Hunter 350

  • कीमत: ₹1.37 लाख से शुरू

Hunter 350 उन महिला राइडर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाने के साथ वीकेंड राइड भी करना चाहती हैं। इसकी 790mm सीट हाइट और 181kg कर्ब वेट इसे संभालने में अपेक्षाकृत आसान बनाते हैं।

Royal Enfield Hunter 350 | Source. Pinterest

Hunter 350 की खासियत

कम सीट हाइट की वजह से रुकते समय पैर जमीन पर रखने में आसानी होती है। इसका रिलैक्स्ड राइडिंग पोश्चर और neo-retro डिजाइन इसे शहर की राइड के लिए आकर्षक बनाता है। बाइक 7 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Royal Enfield Hunter 350 | Source. Pinterest

Royal Enfield Meteor 350

  • कीमत: ₹1.95 लाख से शुरू

अगर आपकी पहली प्राथमिकता आराम है, तो Meteor 350 पर नजर डाल सकती हैं। इसकी 765mm लो सीट हाइट ट्रैफिक और सिग्नल पर बाइक संभालने में मदद करती है।

Royal Enfield Meteor 350 | Source. Pinterest

Meteor 350 की खासियत

क्रूजर स्टाइल, चौड़ा हैंडलबार, आगे की तरफ सेट फुटपेग और कुशन वाली सीट आरामदायक राइडिंग पोश्चर देते हैं। इसका वजन करीब 191kg है और यह कई कलर ऑप्शन में आती है।

Royal Enfield Meteor 350 | Source. Pinterest

Royal Enfield Classic 350

  • कीमत: ₹1.83 लाख से शुरू

क्लासिक डिजाइन पसंद करने वाली महिला राइडर्स के लिए Classic 350 एक विकल्प है। इसकी 805mm सीट हाइट है, लेकिन लो सेंटर ऑफ ग्रैविटी और संतुलित बिल्ड बाइक को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

Royal Enfield Classic 350 | Source. Pinterest

Classic 350 क्यों चुनें?

195kg वजन के बावजूद बाइक का बैलेंस इसे स्थिर महसूस कराता है। Upright riding position और चौड़े ग्रिप्स लंबे सफर में पीठ और कंधों पर पड़ने वाले तनाव को कम करने में मदद करते हैं।

Royal Enfield Classic 350 | Source. Pinterest

Royal Enfield Bullet 350

  • कीमत: ₹1.64 लाख से शुरू

अगर आपको Royal Enfield की heritage वाली फील पसंद है, तो Bullet 350 देख सकती हैं। इसमें 805mm सीट हाइट, चौड़ी फ्लैट सीट और अच्छा पैडिंग मिलता है। इसका वजन करीब 195kg है।

Royal Enfield Bullet 350 | Source. Pinterest

Royal Enfield Goan Classic 350

  • कीमत: ₹2.20 लाख से शुरू

अलग और स्टाइलिश लुक चाहने वाली राइडर्स के लिए Goan Classic 350 खास हो सकती है। 750mm सीट हाइट छोटे कद के राइडर्स के लिए भी मददगार है। Forward-set footpegs और cushioned seat इसे क्रूजिंग के लिए आरामदायक बनाते हैं।

Royal Enfield Goan Classic 350 | Source. Pinterest

कौन सी बाइक आपके लिए?

बजट और राइडिंग स्टाइल के हिसाब से चुनें

  • Hunter 350: रोजाना कम्यूट + आसान हैंडलिंग

  • Meteor 350: ज्यादा कम्फर्ट और क्रूजर राइड

  • Classic 350: क्लासिक लुक + लॉन्ग राइड

  • Bullet 350: हेरिटेज स्टाइल + प्रैक्टिकल राइड

  • Goan Classic 350: लो सीट + अलग बॉबर लुक

Royal Enfield | Source. Pinterest

बच्चों को मोबाइल से रखना है दूर? ये 5 Toy Laptop देंगे गैजेट जैसा मजा और खेल में नई सिख

Toy Laptop
Swipe Up