सिमरन सिंह
नौकरी, परिवार और घर के काम एक साथ संभालना आसान नहीं है। ऐसे में कुछ स्मार्ट ऐप्स रोजमर्रा के कामों में मददगार साबित हो सकते हैं।
नए शहर में रह रहे हैं और फर्नीचर खरीदना नहीं चाहते? RentoMojo पर सोफा, बेड, टेबल समेत जरूरी फर्नीचर किराए पर लिया जा सकता है।
किराया: ₹1,500/माह से शुरू
न्यूनतम अवधि: 6 महीने
घर की सफाई और रोजमर्रा के कामों के लिए Snabbit उपयोगी हो सकता है। यहां बर्तन, किचन, बाथरूम, खिड़की-पंखे की सफाई, कपड़े धोने जैसे कामों के लिए मदद बुक की जा सकती है।
कंपनी के मुताबिक, उसके Experts का बैकग्राउंड वेरिफिकेशन किया जाता है और उन्हें 2 दिन की प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी दी जाती है। 15 लाख+ परिवार Snabbit का इस्तेमाल कर चुके हैं।
घरेलू कामों के लिए Pronto भी एक विकल्प है। यहां घंटे के हिसाब से बुकिंग और एक्सप्रेस क्लीनिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। बर्तन, झाड़ू-पोंछा, कपड़े, लॉन्ड्री और आयरनिंग जैसे काम बुक किए जा सकते हैं।
किचन प्रेप से लेकर बालकनी और विंडो क्लीनिंग तक कई घरेलू सेवाएं उपलब्ध हैं। यानी अचानक घर की सफाई या रोजमर्रा के कामों में मदद चाहिए तो ऐप से सर्विस बुक की जा सकती है।
घर की सफाई, अप्लायंस रिपेयर, ब्यूटी और दूसरी होम सर्विस के लिए Urban Company काफी लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। यहां वेरिफाइड प्रोफेशनल्स और फिक्स्ड प्राइसिंग की सुविधा मिलती है।
घर से बाहर जाए बिना ब्यूटी और सैलून सर्विस चाहिए? YesMadam पर वैक्सिंग, फेशियल, मैनिक्योर-पेडिक्योर, हेयर स्पा और मेकअप जैसी सर्विस बुक की जा सकती हैं। पुरुषों के लिए भी ग्रूमिंग सर्विस उपलब्ध हैं।
आज टेक्नोलॉजी ने घरेलू जरूरतों को मैनेज करना काफी आसान कर दिया है। चाहे घर की सफाई हो, फर्नीचर किराए पर लेना हो या घर पर ब्यूटी सर्विस चाहिए कई काम अब मोबाइल से बुक किए जा सकते हैं।