सिमरन सिंह
कार का AC सही कूलिंग नहीं कर रहा? वजह सिर्फ गैस लीकेज नहीं, आपकी कुछ रोज़ की आदतें भी हो सकती हैं।
अगर AC ऑन है और खिड़कियां खुली हैं, तो गर्म हवा लगातार अंदर आएगी। इससे कंप्रेसर पर डबल लोड पड़ता है और AC जल्दी खराब हो सकता है।
खुली विंडो के साथ AC चलाने से इंजन ज्यादा मेहनत करता है। नतीजा? कार का माइलेज तेजी से गिरने लगता है।
कई लोग AC बंद किए बिना ही कार का इंजन ऑफ कर देते हैं। इससे अगली बार स्टार्ट करते समय इंजन पर अचानक भारी लोड पड़ता है।
तुरंत इंजन बंद करने से AC पाइप्स में नमी रह जाती है। इससे बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं और कार में बदबू आने लगती है।
डेस्टिनेशन पर पहुंचने से 2-3 मिनट पहले AC बंद करें। सिर्फ ब्लोअर चलने दें ताकि पाइप्स की नमी सूख जाए।
डैशबोर्ड और सीटों पर जमा धूल AC फिल्टर तक पहुंच जाती है। फिल्टर चोक होने पर कूलिंग कम और आवाज ज्यादा आने लगती है।
जेल या वैक्स बेस्ड परफ्यूम गर्मी में पिघलकर AC वेंट्स को ब्लॉक कर देते हैं। हमेशा लिक्विड या स्प्रे बेस्ड परफ्यूम इस्तेमाल करें।
सिगरेट का धुआं और टार AC फिल्टर को जल्दी खराब कर देता है। इसके बाद कार में लगातार बदबू बनी रहती है।
कार का AC सिर्फ लग्जरी नहीं, गर्मियों में जरूरत है। थोड़ी सावधानी से आप AC, माइलेज और कार की लाइफ तीनों बचा सकते हैं।