सिमरन सिंह
अब इलेक्ट्रिक स्कूटर में सिर्फ रेंज और बैटरी ही नहीं, क्रूज कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं। जानिए TVS Orbiter, Ather 450 Apex और Komaki SE X4 की खासियत।
क्रूज कंट्रोल फीचर की मदद से स्कूटर तय की गई रफ्तार बनाए रख सकता है। इससे लंबी और खुली सड़कों पर बार-बार एक्सीलेटर दबाने की जरूरत कम होती है। हालांकि, ट्रैफिक में इसका इस्तेमाल सीमित रहता है।
TVS Orbiter V1 और V2 दो वेरिएंट में आता है। इसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 34 लीटर अंडरसीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें सामान रखने के लिए अच्छी जगह मिलती है।
Orbiter V1 में 1.8kWh और V2 में 3.1kWh बैटरी मिलती है। इनकी क्लेम्ड IDC रेंज क्रमशः 92Km और 158Km तक है। इसमें 2.9kW की पीक पावर वाली BLDC मोटर मिलती है।
Ather 450 Apex की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.96 लाख रुपये है। इसमें 3.5kWh बैटरी और 7kW की पीक पावर वाली मोटर मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 100Km प्रति घंटा है।
Ather 450 Apex एक बार फुल चार्ज होने पर 165Km तक की क्लेम्ड IDC रेंज देता है। इसमें Infinite Cruise फीचर, 22 लीटर स्टोरेज और टचस्क्रीन डैशबोर्ड मिलता है। यह 0-40Km/h की रफ्तार 2.9 सेकंड में पकड़ता है।
Komaki SE X4 इस लिस्ट का किफायती विकल्प है। इसकी बताई गई एक्स-शोरूम कीमत 65,999 रुपये है। इसमें 1.8kW ग्राफीन बैटरी, 3000W BLDC हब मोटर और क्रूज कंट्रोल मिलता है।
Komaki SE X4 की क्लेम्ड रेंज 60-70Km तक है। इसमें 50 लीटर तक बूट स्पेस, तीन राइडिंग मोड, पार्किंग असिस्ट, रिवर्स असिस्ट और SOS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
TVS Orbiter में 158Km तक की रेंज और 34 लीटर स्टोरेज मिलता है। Ather 450 Apex में 165Km रेंज और 100Km/h टॉप स्पीड है। वहीं Komaki SE X4 कम कीमत और 50 लीटर स्टोरेज के साथ आता है।
स्कूटर खरीदने से पहले अपनी रोजाना की दूरी, चार्जिंग की सुविधा, बैटरी वारंटी और सर्विस नेटवर्क जरूर जांचें। ध्यान दें कि कंपनी की बताई रेंज आदर्श परिस्थितियों पर आधारित होती है। वास्तविक रेंज राइडिंग स्टाइल और सड़क की स्थिति से बदल सकती है।