अंकिता पटेल
लाभ के अच्छे अवसर सामने आएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी होगी। परीक्षा प्रतियोगिता में श्रम करने पर सफलता मिलेगी। अधिक विश्वास पीड़ादायक रहेगा। विवाद को टालें।
परिवार में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। भावुकता में निर्णय न लें। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। विशिष्टजनों का सहयोग रहेगा।
मन धन लाभ की नई युक्तियों की ओर केंद्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से मतभेद संभव है। आलस्य त्याग करें। नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा।
मन पर नियंत्रण रखकर अपने कर्तव्यों की ओर ध्यान दें। थोड़ा संयमी व धैर्यवान रहें। नवीन कार्य बनेगा। खानपान पर संयम रखें।
नई सामाजिक व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास तीव्र होगा। आय से अधिक धन व्यय होगा। नई संपत्ति क्रय पर विचार होगा। आर्थिक समस्या का समाधान होगा।
धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यों की ओर मन केंद्रित होगा। रोजगार के क्षेत्र में आपकी क्षमता का लाभ होगा। भाग्यवर्धक समाचार की प्राप्ति होगी।
राजकीय क्षेत्र में क्रियाशील रहेंगे, प्रियजनों का सानिध्य मिलेगा। नई सफलता के आसार बढ़ेंगे। मनोरंजक यात्रा संभाव्य।
निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यर्थ के तनाव मन पर प्रभावी रहेंगे। आय से अधिक धन व्यय होगा। सोचे हुए कार्य में बाधा आएगी।
पुराने कष्टों को भूलकर वर्तमान को बेहतर बनाएं। खरीदी पर विशेष खर्च होगा। पारिवारिक सुख और शांति रहेगी। व्यापार में लाभ होगा।
नई आकांक्षाएं मन को उद्धेलित करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आर्थिक चिंता रहेगी, पारिवारिक पीड़ा होगी। मित्रता उपयोगी रहेगी।
जरूरी कार्य सार्थक होने का योग है। नौकरी मैं वातावरण सुखद रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शत्रुओं की गतिविधियों पर सतर्कता व नियंत्रण रखें।
छोटी-सी बात से संबंधों में खटास आ सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें। वाहन आदि का प्रयोग करते समय सावधानी रखें। कार्यों में सफलता मिलेगी। भ्रमण, मनोरंजन के योग हैं।