अंकिता पटेल
पायल महिलाओं की पारंपरिक ज्वेलरी का अहम हिस्सा है, लेकिन अब इसके डिजाइन में भी कई नए विकल्प देखने को मिलते हैं। कहीं सिंपल चेन वाली पायल खूबसूरत लगती है।
अगर आपको हल्की और सादगी भरी ज्वेलरी पसंद है, तो पतली चेन वाली पायल अच्छा विकल्प हो सकती है। इसका मिनिमल डिजाइन जींस, कुर्ती के साथ आसानी से मेल खाता है।
छोटे-छोटे घुंघरुओं से सजी पायल में पारंपरिक अंदाज और हल्की छनक का खूबसूरत मेल मिलता है। आपने अनुसार कम घुंघरुओं वाली हल्की डिजाइन या थोड़ी ज्यादा सजावटी पायल चुन सकती हैं।
ऑफिस में ऐसी पायल अच्छी रहती है, जो सादी हो और काम करते समय असुविधा न दे। पतली सिल्वर चेन, छोटे ज्योमेट्रिक पैटर्न या बिना घुंघरुओं वाली डिजाइन प्रोफेशनल लुक के साथ मेल खा सकती है।
ऑक्सीडाइज्ड फिनिश वाली पायल अपने गहरे मेटैलिक लुक के कारण अलग पहचान रखती है। यह कुर्ती, कॉटन सूट और इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के साथ आकर्षक लग सकती है।
रंगीन बीड्स, छोटे पेंडेंट या आकर्षक चार्म से सजी पायल कैजुअल लुक में नया अंदाज जोड़ सकती है। इसमें दिल, फूल, सितारे या दूसरे छोटे आकार के चार्म मिल सकते हैं।
फूलों से प्रेरित पैटर्न वाली पायल नाजुक और फेमिनिन लुक देती है। इसमें छोटे फूल, पत्तियों जैसी आकृतियां या बारीक मेटल वर्क देखने को मिल सकता है। यह साड़ी, अनारकली और फेस्टिव सूट के साथ खूबसूरत लगती है।
अगर आप अपनी ज्वेलरी में थोड़ी चमक चाहती हैं, तो स्टोन वर्क वाली पायल पर विचार कर सकती हैं। इसमें छोटे चमकदार स्टोन या रंगीन सजावटी नग लगे होते हैं।
लेयर्ड पायल में दो या उससे ज्यादा चेन एक साथ जुड़ी होती हैं, जिससे पैरों को थोड़ा ज्यादा आकर्षक लुक मिलता है। यह डिजाइन सिंपल चेन पायल से अलग नजर आती है।
शादी या खास पारिवारिक समारोह के लिए चौड़ी चेन, घुंघरू, नक्काशी और स्टोन वर्क वाली हैवी पायल चुनी जा सकती है। कुछ डिजाइनों में पारंपरिक चांदी का काम होता हैं।