13 अक्टूबर का राशिफल: नौकरी और कारोबार में किस राशि को मिल सकते हैं नए मौके? जानें सभी 12 राशियों का हाल

अंकिता पटेल

मेष राशि

विवादों के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। भावुकता के कारण दांपत्य जीवन में परेशानी हो सकती है।

मेष राशि | डिजाइन फोटो

वृषभ राशि

जल्दबाजी में किए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। नए संपर्कों से लाभ होगा। नियोजित कार्य पूरा होने से मन में हर्ष होगा। अतिथि आगमन होगा।

वृषभ राशि | डिजाइन फोटो

मिथुन राशि

जटिल कार्य सहज में ही पूरे होंगे। जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ जाएगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आय का नया साधन उपलब्ध हो सकता है।

मिथुन राशि | डिजाइन फोटो

कर्क राशि

अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ होगा। घर की साज-सज्जा पर खर्च होगा। श्रम एवं प्रयास करने से सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में अधिकता रहेगी।

कर्क राशि | डिजाइन फोटो

सिंह राशि

विरोधी खुलकर विरोध कर सकते हैं। मित्रों की उपेक्षा न करें। कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। अधिकारियों का सहयोग रहेगा।

सिंह राशि | डिजाइन फोटो

कन्या राशि

भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे। जारी प्रयासों में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी।

कन्या राशि | डिजाइन फोटो

तुला राशि

खानपान की लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अधिक जोश में सावधानी रखें। धन एवं पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनैतिक दायित्व आ सकते हैं।

तुला राशि | डिजाइन फोटो

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र की उलझने दूर होंगी। आय के साधन बढ़ेंगे। धार्मिक प्रवास होगा। यातायात के साधनों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि | डिजाइन फोटो

धनु राशि

भाग्य के भरोसे रहे तो अच्छे अवसर गंवा 'देंगे। मनमौजी रवैया तरक्की में बाधक होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। चोट-चपेट आदि से कष्ट होगा।

धनु राशि | डिजाइन फोटो

मकर राशि

लोगों को अपनी बात समझाने का प्रयास करें। भावुकता पर नियंत्रण रखें। जमीन जायदाद, प्रॉपर्टी आदि की प्राप्ति होगी। उच्च अध्ययन के लिए यात्रा होगी।

मकर राशि | डिजाइन फोटो

कुंभ राशि

नई योजनाओं की शुरुआत में परेशानी होगी। उच्च अध्ययन के लिए यात्रा होगी। किसी पुराने व्यक्ति से काम की योजना बनेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।

कुंभ राशि | डिजाइन फोटो

मीन राशि

अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक योजनाओं में वृद्धि होगी। दूरदराज की यात्रा करनी होगी। नवीन कार्य प्रारंभ होगा।

मीन राशि | डिजाइन फोटो

Mosquito Coil: मच्छर मारने वाला कॉइल कितना खतरनाक? शरीर पर धुएं का पड़ता है असर

Swipe Up