12 नवंबर का राशिफल: आज इन राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, जानें अपना भविष्यफल

अंकिता पटेल

मेष राशि

नाराज चल रहे लोगों को मनाना मुश्किल होगा। दिखावे के कारण खर्च अधिक होगा। पूज्य व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। भ्रमण तथा मनोरंजन का योग है।

मेष राशि | डिजाइन फोटो

वृषभ राशि

किसी की सिफारिश से रुका कार्य पूरा होगा। ऐसा कार्य बनेगा जिससे निजी सुख में वृद्धि होगी। उठाईगीरों से सावधानी रखें।

वृषभ राशि | डिजाइन फोटो

मिथुन राशि

सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे। संतान संबंधी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा, देशाटन, वाहन सुख प्राप्त होगा।

मिथुन राशि | डिजाइन फोटो

कर्क राशि

जोखिम के कार्यों से बचें। पारिवारिक आयोजन से प्रसन्नता होगी। पदोन्नति में सुख का अनुभव होगा। उलझनों के साथ सफलता मिलने का योग है।

कर्क राशि | डिजाइन फोटो

सिंह राशि

अपूर्ण समाचारों पर लिए गए फैसले बदलने पड़ेंगे। भौतिक सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मांगलिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।

सिंह राशि | डिजाइन फोटो

कन्या राशि

धीमी शुरुआत के बाद भी कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी। संतोष बना रहेगा।

कन्या राशि | डिजाइन फोटो

तुला राशि

नए मकान पर विचार होगा। किसी का सहयोग लाभदायक रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। किसी अभिन्न मित्र से भेंटवार्ता करनी पड़ेगी।

तुला राशि | डिजाइन फोटो

वृश्चिक राशि

निजी कार्यों को टालने से समस्या बढ़ सकती है। किसी बड़े आयोजन पर विचार-विमर्श होगा। खानपान की अनियमितता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उठाईगिरों से सावधान रहें।

वृश्चिक राशि | डिजाइन फोटो

धनु राशि

युवाओं को अच्छी सफलता के योग हैं। कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है। संतान के कार्यों में व्यय होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी वांछनीय।

धनु राशि | डिजाइन फोटो

मकर राशि

नई जिम्मेदारी से आप परेशान हो सकते हैं। विवाद से बचना चाहिए। पारिवारिक सुख एवं सहयोग में वृद्धि होगी। मांगलिक कार्य बनेगा।

मकर राशि | डिजाइन फोटो

कुंभ राशि

रुकी योजनाएं फिर शुरू हो सकती हैं। दौड़-धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे आपके मान-सम्मान में कमी हो।

कुंभ राशि | डिजाइन फोटो

मीन राशि

वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। मित्रों की कहा-सुनी का मलाल रहेगा। दायित्वों की पूर्ति होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा।

मीन राशि | डिजाइन फोटो

Best Fruits in Winter: सर्दियों में रोज खाएं ये 10 फल, सेहत को मिलेंगे कई जरूरी पोषक तत्व

Swipe Up