अंकिता पटेल
अधिकारियों का सहयोग न मिलने से परेशानी होगी। आय का नया मार्ग प्रशस्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी।
आत्मशक्ति से बड़े कार्य में सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी बातों पर उत्तेजित होकर अपना कार्य न बिगाड़े। आर्थिक मामले को लेकर यात्रा होगी।
कानूनी मामले उलझेंगे, लेन-देन के मामलों में आरोप लग सकते हैं। आर्थिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता का योग है। संतान के कार्यों में विशेष ध्यान देना पड़ेगा।
नए कार्य की शुरूआत में दिक्कत होगी। मामूली बात पर मित्रों से कहा-सुनी हो सकती है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा।
गलतियां सुधारकर आगे बढ़े, सफलता की राह आसान होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। कोई ऐसा कार्य बनेगा, जिससे आर्थिक समृद्धि होगी।
जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता होगी। नए संपकों का लाभ मिलेगा। मैत्री संबंधों में सुधार होगा। समस्याओं का निराकरण होगा।
शुभ समाचार मिल सकते हैं। अटका धन मिलने के आसार हैं। धन, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अचानक नए कार्य की रूपरेखा बनेगी। सम्मान प्राप्त होगा। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।
जिद में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। कोई ऐसा कार्य बनेगा, जिससे मानसिक प्रसन्नता होगी। विवादों को टालने का प्रयास करें।
भावनात्मक रिश्तों में चल रहे गतिरोध से निराशा होगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। नए कार्य की रूपरेखा पर विचार-विमर्श होगा। संयम रखें। मनोरंजन आदि पर खर्च होगा।
नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की चिंता रहेगी। मनोरंजन आदि पर खर्च होगा।
जो लोग आपसे नाराज चल रहे थे, उनका सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव दूर होगा। रोगी की चिंता रहेगी। कार्य की अधिकता रह सकती है।
दूसरों के कार्यों में दखल न दें। परिश्रम अधिक करना होगा। साझेदारी में सतर्कता वांछनीय। पारिवारिक सुख-संतोष रहेगा। बुजुर्ग व्यक्तियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।