रीता राय सागर
न्यूड या हल्के पिंक बेस के साथ सफेद टिप्स वाला यह डिजाइन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। ऑफिस से लेकर पार्टी तक हर जगह अच्छा लगता है।
हल्के पिंक नेल पेंट पर थोड़ा सा गोल्डन शिमर आपके नाखूनों को सॉफ्ट और रिच लुक देता है। ज्यादा चमक पसंद नहीं तो इसे जरूर ट्राई करें।
वाइन और डीप बरगंडी शेड हाथों को बेहद क्लासी लुक देते हैं। खासकर सर्दियों में ये रंग साड़ी, सूट और वेस्टर्न आउटफिट के साथ खूब जंचते हैं।
न्यूड बेस पर छोटे-छोटे सफेद फूल बनवाएं। यह डिजाइन नाखूनों को खूबसूरत और फेमिनिन लुक देता है। डे वेडिंग के लिए भी अच्छा विकल्प है।
पिंक या न्यूड बेस के साथ पतली गोल्डन लाइन या गोल्ड टिप्स बनवाएं। यह डिजाइन बहुत ज्यादा हैवी हुए बिना नाखूनों को रॉयल टच देता है।
सफेद और हल्के पिंक रंग के मेल से तैयार मार्बल नेल आर्ट काफी सोबर लगता है। अगर आपको यूनिक लेकिन एलिगेंट डिजाइन पसंद हैं, तो इसे चुन सकती हैं।
मैट मौव, रोज या न्यूड शेड्स नाखूनों को सटल और महंगा लुक देते हैं। ग्लॉसी नेल पेंट से अलग इसका सॉफ्ट फिनिश काफी आकर्षक लगता है।
हल्के बेस पर पतली काली या सफेद लाइनों से लीफ और एब्स्ट्रैक्ट पैटर्न बनवाएं। कम डिजाइन में भी यह काफी स्टाइलिश नजर आता है।
सफेद की जगह ब्लैक टिप्स वाला फ्रेंच नेल डिजाइन ट्राई करें। यह क्लासिक डिजाइन का थोड़ा बोल्ड और मॉडर्न वर्जन है।
हल्के पिंक नेल पेंट पर छोटे-छोटे क्रिस्टल या स्टोन लगवाएं। यह डिजाइन शादी और पार्टी में आपके हाथों को खूबसूरत और ग्रेसफुल लुक देगा।