फोन पानी में भीग जाए तो चावल में डालने की गलती न करें, जानें बचाने के सही तरीके

सिमरन सिंह

फोन भीग जाए तो क्या करें?

बारिश हो या पानी का गिलास गिर जाए, फोन भीगने पर घबराएं नहीं। एक छोटी सी गलती आपका महंगा स्मार्टफोन हमेशा के लिए खराब कर सकती है।

Wet Phone | Source. Pinterest

चावल में डालना पड़ सकता है भारी

फोन भीगते ही उसे चावल के डिब्बे में डालने का घरेलू नुस्खा अपनाते हैं? ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है। Apple भी इस तरीके से बचने की सलाह देता है।

Phone In Rice | Source. Pinterest

चार्जिंग पोर्ट में फंस सकते हैं कण

चावल के छोटे कण और धूल फोन के चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर और माइक्रोफोन में फंस सकते हैं। इससे फोन को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है।

Phone In Rice | Source. Pinterest

हेयर ड्रायर से बिल्कुल न सुखाएं

फोन सुखाने के लिए हेयर ड्रायर या तेज धूप का इस्तेमाल न करें। ज्यादा गर्मी से बैटरी, स्क्रीन और दूसरे अंदरूनी पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है।

Hair dryer And Phone | Source. Pinterest

सबसे पहले फोन स्विच ऑफ करें

फोन पानी में गिरते ही उसे बाहर निकालें और तुरंत बंद कर दें। अगर फोन पहले से बंद है तो उसे ऑन करने की कोशिश न करें।

Switch Off | Source. Pinterest

कवर और SIM ट्रे निकालें

फोन का बैक कवर और SIM ट्रे निकाल दें। अगर मेमोरी कार्ड लगा है तो उसे भी बाहर निकालें। इससे बाहरी नमी हटाने में मदद मिलेगी।

SIM Card | Source. Pinterest

सूखे कपड़े से साफ करें

फोन की बाहरी सतह को मुलायम सूखे कपड़े या माइक्रोफाइबर क्लॉथ से हल्के हाथों से पोंछें। फोन को जोर-जोर से झटकें नहीं और पोर्ट में कोई चीज न डालें।

Dry Cloth | Source. Pinterest

हवादार जगह पर रखें फोन

फोन को सूखी और हवादार जगह पर रखें। पंखे की सामान्य हवा मदद कर सकती है। चार्जिंग पोर्ट को नीचे की तरफ रखते हुए पानी की बूंदें निकलने दें।

Phone in Air | Source. Pinterest

सिलिका जेल करेगा मदद

सिलिका जेल के पाउच नमी सोखने में मदद कर सकते हैं। फोन को इनके साथ सूखे एयरटाइट कंटेनर में रखें। ध्यान रहे, फोन को पूरी तरह सूखने का समय देना जरूरी है।

Silica gel | Source. Pinterest

जल्दबाजी में ऑन या चार्ज न करें

फोन को तब तक चार्ज न करें, जब तक उसके पूरी तरह सूखने की पुष्टि न हो जाए। नमी की चेतावनी आए तो उसे नजरअंदाज न करें। फोन ज्यादा भीगा है तो सर्विस सेंटर जाएं।

Phone Changer | Source. Pinterest

Jio यूजर्स सावधान, रिचार्ज खत्म होने के बाद बंद हो सकती हैं इनकमिंग कॉल?

Jio
Swipe Up