महिलाओं के लिए 10 बेस्ट कारें: सेफ्टी, ऑटोमैटिक और आसान ड्राइविंग का पूरा पैकेज

सिमरन सिंह

महिलाओं के लिए कार चुनते समय क्या जरूरी?

आज महिला कार खरीदार सिर्फ छोटी या दिखने में प्यारी कार नहीं तलाशतीं। सेफ्टी, आसान हैंडलिंग, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और बेहतर विजिबिलिटी जैसे फीचर्स ज्यादा मायने रखते हैं।

Cars of Women | Source. Pinterest

Maruti Alto K10

पहली कार या रोजाना शहर में ड्राइविंग के लिए Alto K10 एक कॉम्पैक्ट विकल्प है। इसका छोटा साइज तंग पार्किंग में आसानी देता है।

  • खासियत: AGS ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 24+ km/l तक का माइलेज।

Maruti Alto K10 | Source. Pinterest

Renault Kwid

SUV जैसी स्टाइल और माइक्रो-हैचबैक का कॉम्पैक्ट साइज Kwid को शहर के लिए आसान बनाता है। इसमें 279 लीटर का बूट स्पेस और अच्छी फ्रंट विजिबिलिटी मिलती है।

  • खासियत: Easy-R AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स।

Renault Kwid | Source. Pinterest

Grand i10 Nios और Baleno

Hyundai Grand i10 Nios: हल्की स्टीयरिंग, प्रीमियम केबिन और वायरलेस चार्जिंग इसे सिटी ड्राइव के लिए अच्छा बनाते हैं। इसमें 6 एयरबैग भी मिलते हैं। Maruti Baleno: बड़ा केबिन, बेहतर रियर लेगरूम और आरामदायक राइड के साथ 360-डिग्री कैमरा मिलता है।

Grand i10 Nios | Source. Pinterestv

Tata Altroz

अगर आपकी पहली प्राथमिकता सेफ्टी है, तो Tata Altroz पर नजर डाल सकती हैं। यह प्रीमियम हैचबैक मजबूत बिल्ड और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जानी जाती है।

  • खासियत: 5-Star Global NCAP सेफ्टी रेटिंग और DCA ऑटोमैटिक विकल्प।

Tata Altroz | Source. Pinterest

Tata Punch

ऊंची सीटिंग पोजिशन के कारण Punch से सड़क और कार के आसपास का एरिया आसानी से नजर आता है। कॉम्पैक्ट SUV का डिजाइन शहर की ड्राइविंग के साथ-साथ खराब सड़कों के लिए भी उपयोगी है।

  • खासियत: 5-Star Global NCAP रेटिंग और Punch EV का विकल्प।v

Tata Punch | Source. Pinterest

Kia Sonet

प्रीमियम लुक और फीचर-लोडेड केबिन चाहने वालों के लिए Kia Sonet एक विकल्प है। इसका टेक्नोलॉजी से लैस केबिन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन शहर में ड्राइविंग को आसान बनाता है।

  • खासियत: 7-स्पीड DCT, 6 एयरबैग और फ्रंट पार्किंग सेंसर।

Kia Sonet | Source. Pinterest

Tata Nexon

Nexon का मजबूत डिजाइन, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और हाईवे पर स्थिरता इसे सिटी के साथ लंबी ड्राइव के लिए भी उपयोगी बनाते हैं।

  • खासियत: DCA ऑटोमैटिक, पैडल शिफ्टर्स और 5-Star Global NCAP सेफ्टी रेटिंग।

Tata Nexon | Source. Pinterest

Honda Amaze

कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में Honda Amaze आरामदायक और स्मूद ड्राइविंग के लिए जानी जाती है। इसका CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ट्रैफिक में बार-बार क्लच दबाने की परेशानी से बचाता है।

  • खासियत: स्मूद CVT और प्रीमियम सेडान जैसा आराम।

Honda Amaze | Source. Pinterest

Honda City

अगर बजट ज्यादा है और आपको प्रीमियम केबिन के साथ लंबी दूरी की आरामदायक ड्राइव चाहिए, तो Honda City मजबूत विकल्प है।

  • खासियत: Honda Sensing ADAS, लेन-कीप असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसी तकनीकें।

Honda City | Source. Pinterest

iPhone 18 Pro Max खरीदने के लिए कितने दिन काम करना होगा? देखें लिस्ट में किसी देश का नाम

iPhone 18 Pro Max
Swipe Up