जन्माष्टमी पर जा रहे हैं मथुरा-वृंदावन? कार में ये 8 चीजें रखना न भूलें, वरना होगी मुसीबत

सिमरन सिंह

जन्माष्टमी पर रोड ट्रिप का प्लान?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लाखों श्रद्धालु दिल्ली-NCR और आसपास के राज्यों से मथुरा-वृंदावन पहुंचते हैं। अगर आप भी इस बार अपनी कार से बांके बिहारी और बाल गोपाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो निकलने से पहले कार में कुछ जरूरी सामान जरूर रखें।

Janmashtami Trip | Source. Pinterest

सबसे पहले FASTag करें रिचार्ज

मथुरा-वृंदावन के रास्ते में कई एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पड़ते हैं। जन्माष्टमी पर टोल प्लाजा पर लंबा जाम लग सकता है। इसलिए घर से निकलने से पहले FASTag में पर्याप्त बैलेंस जरूर रखें।

FASTag | Source. Pinterest

कैश रखना भी है जरूरी

आज ज्यादातर जगह डिजिटल पेमेंट हो जाता है, लेकिन वृंदावन के संकरे बाजारों, लोकल पार्किंग और छोटे ढाबों पर नेटवर्क की समस्या आ सकती है। इसलिए कार में पर्याप्त कैश जरूर रखें। साथ ही RC, इंश्योरेंस और PUC जैसे जरूरी दस्तावेज भी रखें।

Indian Cash | Source. Pinterest

पानी और ORS जरूर रखें

जन्माष्टमी पर कई मुख्य रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित हो सकती है। ऐसे में कार दूर पार्क करके मंदिर तक पैदल जाना पड़ सकता है। पानी की बोतल और ORS/इलेक्ट्रॉल साथ रखना बेहद जरूरी है खासकर परिवार और बच्चों के साथ सफर कर रहे हैं तो।

ORS | Source. Pinterest

भूख से बचाएंगे ये स्नैक्स

जाम में घंटों फंसने पर खाने-पीने की परेशानी हो सकती है। इसलिए कार में बिस्किट, ड्राई फ्रूट्स और एनर्जी बार्स जरूर रखें। ये सफर के दौरान तुरंत एनर्जी देने के साथ आपको अनावश्यक स्टॉप लेने से भी बचा सकते हैं।

Snacks In Car | Source. Pinterest

मोबाइल की बैटरी न हो खत्म

जाम, GPS नेविगेशन और लगातार फोटो-वीडियो बनाने से फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो सकती है। इसलिए कार में फुल चार्ज पावर बैंक और मोबाइल कार चार्जर जरूर रखें। फोन चालू रहना आपात स्थिति में बेहद जरूरी हो सकता है।

Charger And Power Bank In Car | Source. Pinterest

फर्स्ट-एड किट आएगी काम

भीड़ और लंबी पैदल यात्रा के दौरान छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। कार में बैंडेज, जरूरी दवाइयां, मोच की बाम और अन्य बेसिक फर्स्ट-एड सामान रखें। अगर किसी सदस्य की नियमित दवा है तो उसे भी साथ रखना न भूलें।

First Aid Kit In Car | Source. Pinterest

कार की स्पेयर चाबी रखें

जन्माष्टमी पर पार्किंग मंदिर से काफी दूर मिल सकती है। ऐसे में कार की दूसरी चाबी यानी स्पेयर की परिवार के किसी सदस्य के पास रखना समझदारी है। इससे मुख्य चाबी खो जाने या किसी परेशानी की स्थिति में राहत मिल सकती है।

Car Keys | Source. Pinterest

आरामदायक जूते और छाता भी रखें

मंदिर तक लंबा पैदल सफर करना पड़ सकता है। इसलिए कार में हल्के और आरामदायक जूते या चप्पल जरूर रखें। साथ ही अचानक बारिश से बचने के लिए एक एक्स्ट्रा छाता और रात में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए छोटी टॉर्च भी रख लें।

Slippers | Source. Pinterest

भक्ति का सफर रहे यादगार

जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन जाना आस्था और उत्साह से भरा अनुभव है, लेकिन भीड़ और ट्रैफिक को देखते हुए तैयारी जरूरी है। FASTag, कैश, पानी, ORS, स्नैक्स, फर्स्ट-एड किट, पावर बैंक, स्पेयर चाबी, आरामदायक फुटवेयर, छाता और टॉर्च साथ रखेंगे तो सफर आरामदायक रहेगा।

Vrindavan | Source. Pinterest

जन्माष्टमी पर दें ये 5 यूनिक गिफ्ट, भक्ति के साथ मिलेगा Smart Tech का तड़का

Janmashtami gift
Swipe Up