रूपम सिंह
गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई की सबसे प्रसिद्ध पहचान में से एक है। यहां से समुद्र का खूबसूरत नजारा देखने के साथ-साथ बोट राइड का भी आनंद लिया जा सकता है।
मुंबई के पास समुद्र के बीच स्थित एलीफेंटा गुफाएं अपनी प्राचीन शिल्पकला, विशाल शिव प्रतिमाओं और ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध हैं।
पेशवा काल की भव्य विरासत शनिवारवाड़ा अपनी ऐतिहासिक वास्तुकला और मराठा इतिहास से जुड़े किस्सों के लिए प्रसिद्ध है।
पुणे के पास स्थित सिंहगढ़ किला मराठा इतिहास की वीरगाथाओं से जुड़ा प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है।
पुणे का आगाखान पैलेस अपनी भव्य वास्तुकला और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।
सह्याद्रि की हरी-भरी पहाड़ियों के बीच बसा महाबलेश्वर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ठंडी जलवायु, झरनों और शानदार व्यू पॉइंट्स के लिए प्रसिद्ध है।
बारिश के मौसम में लोनावला-खंडाला की हरी-भरी पहाड़ियां, झरने और बादलों से ढकी घाटियां बेहद खूबसूरत नजर आती हैं।
अजंता और एलोरा की गुफाएं अपनी प्राचीन चित्रकला, मूर्तिकला और अद्भुत वास्तुकला के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं।
नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी और आसपास के हरे-भरे अंगूर के बाग यहां की खास पहचान हैं।
हरिहर किला अपनी बेहद खड़ी और रोमांचक चढ़ाई के लिए प्रसिद्ध है। ऊपर से दिखने वाला सह्याद्रि का शानदार नजारा ट्रेकिंग प्रेमियों को आकर्षित करता है।
अलीबाग में समुद्र की लहरों के बीच कुलाबा किला और कोंकण की प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को खास अनुभव देती है।
माथेरान अपनी हरी-भरी पहाड़ियों, शांत वातावरण और खूबसूरत घाटियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां प्रकृति के बीच सुकून भरा समय बिताने का अलग ही अनुभव मिलता है।
कोल्हापुर का प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर, ऐतिहासिक स्थलों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है।