रीता राय सागर
छोटे फूलों और पत्तियों से बनी यह डिजाइन बेहद नाजुक और खूबसूरत लगती है। बिजी गर्ल्स के लिए यह लास्ट मिनट मेहंदी डिजाइन एकदम सही है।
कलाई पर एक छोटी सी मेहंदी और उंगलियों पर हल्की डिजाइन आपके हाथों को मॉडर्न और एलीगेंट लुक देगी। त्योहार के लिए यह बेहद सुंदर विकल्प है।
सिर्फ एक पतली फ्लोरल बेल को हथेली के किनारे से उंगलियों की तरफ ले जाएं। यह सबसे आसान लास्ट मिनट डिजाइन में से एक है और त्योहार पर हाथों को ग्रेसफुल लुक देती है।
सिर्फ एक कॉर्नर पर थोड़ी चौड़ी फ्लोरल बेल को हथेली के किनारे से उंगलियों की तरफ ले जाएं। यह सबसे आसान डिजाइन में से एक है और त्योहार पर हाथों को सुंदर दिखाती है।
बड़ी फूल-पत्ती वाली बेल को हथेली के एक हिस्से से उंगलियों तक ले जाना अरेबिक मेहंदी का आसान तरीका है। डिजाइन खुली-खुली रहती है, इसलिए इसे जल्दी पूरा किया जा सकता है।
अगर हथेलियों पर मेहंदी लगाने का समय नहीं है, तो सिर्फ उंगलियों पर बनी यह डिजाइन आजमाएं। छोटे पैटर्न और खाली जगह इसे क्लासी लुक देते हैं।
एक पतली बेल को हथेली से उंगली या कलाई तक ले जाएं और उसमें छोटे पत्ते बनाएं। यह सिंपल मेहंदी डिजाइन कम समय में तैयार हो जाती है।
हथेली के बीच एक छोटा मंडला बनाकर उसके आसपास हल्के फूल और पत्तियां बनाएं। ज्यादा बारीकी के बिना भी यह डिजाइन काफी आकर्षक दिखती है।
उंगलियों पर अंगूठी जैसी छोटी मेहंदी और उससे जुड़ी पतली बेल हाथों को गहनों जैसा कुल देती है। यह फटाफट लगने वाली मेहंदी खासतौर पर मॉडर्न आउटफिट के साथ जंचती है।
सीधी रेखाएं, छोटे जाल और डॉट्स से बनी ज्योमेट्रिक मेहंदी उन लड़कियों के लिए बढ़िया है जिन्हें ट्रेडिशनल के साथ कंटेंपररी लुक भी पसंद है।